देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी
देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश की चेतावनी
Share:

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हाल ही में हरियाणा के महम, रोहतक, भिवानी, होडल और अन्य जिलों में हल्की बारिश को लेकर चेतवानी दी है। आपको बता दें कि बीते शनिवार को राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। अब आज मौसम एजेंसी ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। इसी के साथ आने वाले 4 अक्टूबर 2021 तक भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। जी दरअसल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवात शाहीन के प्रभाव के कारण देश भर के कई राज्यों में बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। चक्रवात शाहीन के आने वाले 24 घंटों में मकरान तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

मौसम एजेंसी ने हाल ही में कहा है कि, 'देश में इस साल जून से सितंबर तक चार महीने के बारिश के मौसम के दौरान सामान्य बारिश हुई। पानी की कमी से जूझ रहे मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल अधिक बारिश दर्ज महाराष्ट्र में सूखा प्रभावित क्षेत्र माने जाने वाले मराठवाड़ा में इस साल मानसून के मौसम में 1,041.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि औसत 679.5 मिमी है।'

वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों ने कहा है कि पिछले चार महीनों में मराठवाड़ा में अधिक वर्षा के कारण कम से कम 91 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि नष्ट हो गई है। अब इस महीने यानी अक्टूबर के महीने में दूसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश से मानसून हट सकता है। कहा जा रहा है 10 जून को मध्य प्रदेश में आया दक्षिण-पश्चिम मानसून अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राज्य से वापस जाने की उम्मीद है। इस महीने के दूसरे सप्ताह से मानसून थमने लगेगा।

सामने आई बुध ग्रह की पहली तस्वीर

सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए इमोशनल हुई ये मशहूर अदाकारा, कहा- मुझे नहीं पता था कि ये…

हत्या के आरोप में 16 साल बाद हुई 7 साल की कैद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -