मौसम विभाग ने दी दिल्ली में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने दी दिल्ली में बारिश की चेतावनी
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह बादल घिरे हुए हैं और कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आसमान दिनभर बादलों से घिरा रहेगा। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।’’ अगर मौसम विभाग के जानकर सूत्रों की माने तो मानसूनी बादल राजधानी दिल्ली में बरस सकते है व ये कई स्थानों को तरबतर कर सकते है व इस दौरान आसमान दिनभर बादलों से घिरा रहेगा। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारीयों का कहना है की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। यहाँ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है, जबकि सुबह 8.30 बजे वातावरण में आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज की गई। अभी हाल फ़िलहाल मानसून अपने पुरे शबाब पर है. हर और से बाढ़ व भारी बारिश व बादल फटने की खबरे आ रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -