मानसून की दस्तक के साथ ही देश के कई राज्यों में अब भी जारी है गर्मी का कहर
मानसून की दस्तक के साथ ही देश के कई राज्यों में अब भी जारी है गर्मी का कहर
Share:

नई दिल्ली : केरल तट पर मानसून की दस्तक के साथ ही देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी का कहर जारी है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में तो तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के भी पार जा चुका है। देश के अन्य हिस्सों में मानसून के पहुंचने पर ही लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी। 

कोरबा में आकाश से बरसी मौत की बिजली, कई मरे

जल्द देश में छायेगा मानसून 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि करीब एक सप्ताह में केरल से होते हुए देश के अन्य हिस्सों में मानसून पहुंचेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हरियाणा और पंजाब में 11 जून के बाद ही प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी, जब पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होगी। वहीं, पूर्वोत्तर में मौसम की स्थिति मानसून के अनुकूल होने से असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के आसार हैं। 

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा, मध्यप्रदेश के दो यात्रियों की मौत

उल्लेखनीय है कि उत्तर एवं मध्य भारत में भीषण गर्मी का असर पश्चिम और दक्षिणी राज्यों के जलाशयों पर भी पड़ा है। इन इलाकों में देश के प्रमुख जलाशयों का जलस्तर काफी नीचे चला जाता है जिसकी वजह से महाराष्ट्र और राजस्थान सहित आसपास के तमाम सूखा ग्रस्त इलाकों में जल संकट की समस्या गहरा जाती है।

सारण : खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत

रामगढ़ के पास कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

फरीदाबाद के स्कूल में लगी भीषण आग, संचालक की पत्नी और दो बच्चों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -