Freedom : भारत से नहीं, हमें भारत में आजादी चाहिए, कन्हैया
Freedom : भारत से नहीं, हमें भारत में आजादी चाहिए, कन्हैया
Share:

नई दिल्ली : देश के खिलाफ भड़काऊ नारे के जुर्म में जेल गया जेएऩयू का छात्र कन्हैया अंतरिम जमानत पर छूटते ही सबसे पहले जेएनयू कैंपस पहुंचा और वहां एक जनसभा को संबोधित किया। वहां उसने सबसे पहले कैंपस को बचाने के लिए लड़ाई लड़ने वालों का धन्यवाद किया और सीधे ही पीएम मोदी पर हमला किया।

कन्हैया ने कहा कि दोपहर में मोदीजी भाषण दे रहे थे, जिसमें उन्होने स्टालिन औऱ खुश्चेव का जिक्र किया, तब मन हुआ कि टीवी में घुस जाऊं और कहूं कि हिटलर पर भी बोलिए। कन्हैया वापस आया, तो कैंपस के छात्रों को लगा जैसे सीमा पर कारगिल का युद्ध लड़कर आया हो, सभी लाल सलाम और जय भीम के नारे लगाने लगे।

उसने कहा कि हमें भारत से आजादी नहीं बल्कि भारत में आजादी चाहिए। कन्हैया ने आजादी के नारे लगाते हुए कहा कि देश को आरएसएस, असमानता, सामंतवाद, जातिवाद और शोषण से आजादी चाहिए। ये समस्याओं से ध्यान भटकाने की साजिश है। हमें फर्जी ट्वीट करने वाले संघियों से आजादी चाहिए।

जेएनयू पर हुए हमले को कन्हैया ने प्री प्लान्ड बताया और कहा कि जेएनयू को भुलाना आसान नहीं होगा। कोर्ट की प्रक्रिया के संबंध में कुछ भी कहने से इंकार करते हुए, कन्हैया ने कहा कि मुझे देश के संविधान पर भरोसा है। कन्हैया ने पीएम के ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा कि वो ट्वीट करते है, स्तयमेव जयते। ये देश का नारा है, इसलिए हम भी कहते है सत्यमेव जयते।

आगे उसने कहा कि मैं अपनी कहानी खुद लिखूंगा, इसकी शुरुआत मैंने जेल में ही कर दी है। मैंने कभी भी भारत के खिलाफ कुछ नहीं बोला। मुझे भरोसा है कि सच कायम रहेगा। सही बातें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। मैं लंबी लड़ाई के लिए तैयार हूं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कन्हैया के स्पीच को शानदार बताया। कन्हैया की जमानत के बाद उसकी मां ने कहा कि मुझे अपनी परवरिश पर पूरा भरोसा है, मैं तो पहले ही कह रही थी कि वो देश विरोधी नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -