'देवर-बहनोई सबको खुश करना होगा..', नहीं मानी पत्नी, तो शौहर ने तीन तलाक़ देकर घर से निकाला
'देवर-बहनोई सबको खुश करना होगा..', नहीं मानी पत्नी, तो शौहर ने तीन तलाक़ देकर घर से निकाला
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से तीन तलाक का एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का दावा है कि उसे दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। यहाँ तक कि, उसके ऊपर शौहर के छोटे भाई और बहनोई के साथ सेक्स करने का दबाव डाला जा रहा था। ससुराल वाले उससे जिस्मफरोशी कराकर पैसे कमाना चाहते थे।

पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर उसे पीटा जाता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पुलिस मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र की है। करुला इलाके में रहने वाली पीड़िता ने अपने शौहर और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज करवाई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका निकाह फरवरी 2022 में संभल के एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद ही पीड़िता के शौहर, सास और ननद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। देवर और शौहर का बहनोई उससे पर गंदी नजर रखते थे। पीड़िता के अनुसार जब उसने यह बात सास को बताई, तो उसने चुप रहने की धमकी दी और कहा कि, 'यहाँ रहना है तो सबको खुश करना होगा।'

इस बीच महिला के शौहर ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। इसे दिखाकर शौहर ही उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि प्रताड़ना के कारण उसे असमय एक बच्चा हुआ और जिसकी मौत हो गई। 30 अगस्त 2023 को ससुराल वालों ने बुरी तरह से पीट कर उसे घर से बाहर कर दिया। शिकायत में महिला ने बताया है कि घर से निकाले जाने के बाद वह मायके में जाकर रहने लगी। 10 सितंबर 2023 को पीड़िता का शौहर ससुराल के कुछ अन्य लोगों के साथ वहां आ धमका। वे लोग पीड़िता को जबरन अपने साथ ले जाना चाहते थे। जब महिला ने विरोध किया, तो शौहर ने दुपट्टे से गला घोंट कर उसकी हत्या का प्रयास किया। और फिर उसे तीन तलाक देकर वहां से चला गया।

पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के वक़्त उसका देवर और शौहर का बहनोई भी साथ था। उसके शौहर ने इन दोनों से कहा कि, 'दोनों अपनी इच्छा पूरी कर लो। हलाला भी हो जाएगा।' कथित तौर पर इसके बाद देवर और बहनोई ने पीड़िता के कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। किसी प्रकार उसने अपनी जान बचाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रविवार (22 अक्टूबर 2023) को FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

राजस्थान में घटी दिल दहला देने वाली घटना! विवाद के चलते शख्स पर 8 बार चढ़ाया ट्रैक्टर, चिल्लाता रह गया परिवार

देश की राजधानी में एक और सगीन वारदात, शकी पति ने किया पत्नी का ये हाल

डांडिया डांस के चलते दो लड़कों ने की बेटी से छेड़छाड़, रोकने पर पिता को उतार दिया मौत के घाट

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -