नहीं रहे मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज, पुरे क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
नहीं रहे मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत किशोरपुरी महाराज, पुरे क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
Share:

दुनिया भर में लोकप्रिय धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत किशोर पुरी का आज निधन हो गया है। महंत किशोर पुरी ने जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। जैसे ही महंत किशोर पुरी के देहांत की खबर प्राप्त हुई, तो संपूर्ण इलाके में शोक की लहर छा गई। धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी के बाजार बंद हो गए। 

वही मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के द्वार भी बंद कर दिए गए। महंत किशोर पुरी लगभग 88 वर्ष के थे, जो बहुत वक़्त से अस्वस्थ थे। महंत के देहांत पर सूबे के सीएम अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट ने लिखा, मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत श्री किशोरपुरी महाराज के निधन की खबर दुखद है। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये। भगवान से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। 

महंत के देहांत पर स्थानीय नेताओं से लेकर इलाके के कई गणमान्य व्यक्तियों दुख जताया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, दौसा डीएम पीयूष समारिया, एसपी अनिल बेनीवाल ने महंत के देहांत पर गहरा शोक प्रकट किया। ममता भूपेश ने दुख व्यस्त किया साथ ही बताया कि महंत किशोर पुरी को युगों तक याद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बालिका शिक्षा के लिए किए गए महंत किशोर पुरी की कोशिश याद रहेंगे। उन्होंने बताया कि महंत किशोर पुरी के देहांत से ना सिर्फ से सिकराय विधानसभा क्षेत्र के लिए बल्कि पुरे देश के लिए एक बड़ी हानि है।

इंसान के मरने के बाद उसकी अंतिम यात्रा में आखिर क्यों बोला जाता है 'राम नाम सत्य है', जानिए वजह

सावन महीने में जरूर करें ये उपाय, शनिदेव के अशुभ प्रभावों से मिलेगी राहत

कब है हरियाली तीज? जानिए इसका शुभ मुहूर्त और महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -