सरकार की नई पहल- जल महोत्सव, वाटर बोट समेत कई सारे फन
सरकार की नई पहल- जल महोत्सव, वाटर बोट समेत कई सारे फन
Share:

खंडवा: बसंत पंचमी के मौसम में मध्य प्रदेश सरकार लोगों को जल पर्यटन की ओर आकर्षित करने के लिए इंदिरा सागर बांध के प्राकृतिक स्थल हनुमंतिया टापू में शुक्रवार से जल महोत्सव का आगाज करने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय शहरी विकास, आवास एवं संसदीय मंत्री वैंकेया नायडू 10 दिनों तक चलने वाले जल महोत्सव की शुरुआत करेंगे।

इसका शुभारंभ 12 फरवरी को शाम 4 बजे हनुमंतिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स स्थित टेंट नगर से होगा। जल महोत्सव की शुरुआत के दिन सरस्वती पूजा और नर्मदा जयंती भी है। इससे न केवल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि जल पर्यटन के रुप में नई पहल भी होगी। इंदिरा सागर बांध बनने से बेक वाटर से प्राकृतिक रूप से करीब 100 से अधिक टापू बन गये हैं।

यहीं पर्यटन विकास निगम ने हनुमंतिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स विकसित किया है। टापू पर बोट क्लब, कॉटेज एवं रेस्टोरेंट भी बनाए गए है। साथ ही वाटर स्पोर्टस कॉमप्लेक्स भी बनाया जा रहा है। पर्यटन परिसर में एक क्रूज समेत जल परी, स्कूटर बोट व अन्य कई चीजें भी है। पर्यटकों के लिए 120 टेंट बनाए गए है।

जल-महोत्सव के दौरान वाटर-स्पोर्ट, पैरासेलिंग, बैलगाड़ी दौड़, विंड सर्फिंग, हॉट एयर बलूनिंग, बर्ड वाचिंग, ट्रेकिंग, पतंगबाजी, व्हालीबाल आदि स्पर्धा होगी। फूड एवं क्रॉफ्ट बाजार भी सजेगा। रोजाना शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -