मास्क न पहनने पर महिला को रोका तो की मार्शल से मारपीट
मास्क न पहनने पर महिला को रोका तो की मार्शल से मारपीट
Share:

मुंबई: महाराष्‍ट्र में दिन पर दिन कोरोना का कहर बढ़ता ही चला जा रहा है। आप देख सकते हैं यहाँ कोरोना के नए मामले हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रहे है। इसके आलावा दूसरी तरफ लोगों की लापरवाही भी सामने आने लगी है। लोग अब भी सम्भलने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस समय यहाँ राज्‍य सरकार ने मास्‍क लगाने को अनिवार्य कर दिया है लेकिन फिर भी लोग सुनने को तैयार ही नहीं है। वैसे यहाँ पर कोरोना नियमों का सख्‍ती से पालन कराने के लिए जगह-जगह पर बीएमसी ने मार्शल तक तैनात किए है, लेकिन अब इन्‍हीं मार्शल से मारपीट का मामला सामने आने लगा है। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक़ यहाँ मास्‍क न पहनने पर मार्शल ने जब एक महिला को रोका और उसने मार्शल पर लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। इस घटना का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।

इस घटना को मुंबई के कांदिवाली का बताया जा रहा है। जी दरअसल यहाँ बिना मास्‍क पहने ऑटो में बैठने जा रही महिला को जब मार्शल ने रोका तो महिला ने उसके साथ बदसलूकी की। इस दौरान बीच सड़क पर महिला ने मार्शल को थप्पड़ भी मारा। जी दरअसल महिला ने साफ़-साफ़ कहा कि 'उसे रोकने की उसने हिम्‍मत कैसे की? उसे छूने की मार्शल ने हिम्‍मत कैसे की?'

आपको हम यह भी बता दें कि मुंबई में मास्‍क नहीं पहनने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। वैसे आप सभी यह भी जानते ही होंगे महाराष्ट्र में बीते शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 25,681 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जी दरअसल बीते साल इस महामारी के शुरू होने के बाद एक दिन में सामने आये मामलों की यह दूसरी सबसे अधिक संख्या है। वहीँ स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मुताबिक राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 24,22,021 पर पहुंच गई है।

निर्भया के गुनहगारों की फांसी को हुए एक साल, दोषियों के वकील बोले- कुछ बदल गया क्या ?

जीडीपी: मूडीज एनालिटिक्स ने 2021 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 12 प्रतिशत तक रहने का अनुमान

क्या इस बार भी थिएटर में रिलीज़ नही होगी हॉलीवुड की कोई भी फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -