पार्किंग को लेकर छिड़ी जंग, सरेआम की महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
पार्किंग को लेकर छिड़ी जंग, सरेआम की महिला को जिंदा जलाने की कोशिश
Share:

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाला है। पुलिस के एक अफसर ने बताया कि 4 अपराधियों को गिरफ्त में लिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। यह पूरी घटना पार्किंग विवाद से जुड़ी है।

महेश राजे नाम के व्यक्ति ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। मुख्य अपराधी का नाम धीरज डी सपाटे है, जो कि आपराधिक प्रवृति का है। अलग-अलग थानों में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, अपराधी धीरज एवं महेश एक ही परिसर में रहते हैं। दोनों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद था। मगर 17 फरवरी को ये विवाद बढ़ गया। इस बीच, धीरज अपने 12 से 15 दोस्तों को मोहल्ले में बुलाया तथा पार्किंग में खड़ी महेश राजे की कार में तोड़-फोड़ की फिर एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। सभी अपराधी मोटरसाइकिल से आए थे।

वही घटना के वक़्त एक महिला वहीं उपस्थित थी, जो सारे घटनाक्रम को देख रही थी। अपराधियों ने महिला पर पेट्रोल फेंका एवं उसे जलाने का प्रयास किया, मगर महिला किसी प्रकार घर के अंदर भाग निकली एवं अपनी जान बचाई। अपराधियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। पीड़ित महिला का नाम वर्षा गायकवाड़ है। वर्षा गायकवाड़ किराए पर कमरे लेकर महेश राजे के मकान में रहती है। पुलिस ने इस मामले में आकाश, सूरज, नयन एवं विशाल सासाने को गिरफ्त में लिया है। मुख्य अपराधी फरार हो गया है। चंदन नगर पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीषा पाटिल के अनुसार, पीड़ित महिला बिल्कुल ठीक है।

पति ने 2 साल तक नहीं मनाई सुहागरात तो भड़की पत्नी, उठा लिया ये कदम

विवादों के बीच मालदीव को भारत ने दिया 771 करोड़ का बूस्ट !

2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -