यहाँ बारिश के साथ हो रही है नोटों की वर्षा
यहाँ बारिश के साथ हो रही है नोटों की वर्षा
Share:

वृंदावन : क्या कभी आपने बारिश के साथ नोटों की भी वर्षा होने की बात सुनी है ऐसी ही एक घटना हमे भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन में सुनने को मिली है. वृंदावन में शनिवार को अचानक ही बारिश में पानी की बूंदों के साथ-साथ 500 रुपए के नोट भी बरसने लगे। आम जनता उन्हें झपटने के लिए दौड़ रही थी। सच्चाई पता की तो मालूम हुआ की यह नोटों की वर्षा एक शैतान बंदर के द्वारा की जा रही थी. मुंबई की एक दर्शनार्थी जिसका नाम हेमवती सोनकर है. जिसकी उम्र 50 साल है. उन्होंने कहा की वह बांके बिहारी के दर्शन करके बाहर आई तो अचानक से एक बंदर उसका पर्स छीनकर भाग गया। महिला ने बताया की मेरे पर्स में 500 के नोटों की तीन गड्डियां थीं। इस घटना के पश्चात महिला ने बंदर से पर्स हासिल करने के लिए उसे केले व अन्य फल फ्रूट का लालच दिया परन्तु बंदर महिला के लालच में नही आया. महिला ने बताया की वह पति और दो बेटियों के साथ इस ट्रिप पर आई थीं।

उनका आगरा, मथुरा और वृंदावन जाने का प्लान था। कृष्णजन्म भूमि और द्वारकाधीश के दर्शन करने के बाद यह परिवार शनिवार को बांके बिहारी मंदिर में रुक गया, जहां इसके साथ यह घटना हुई। महिला ने बताया की जब में मंदिर में पूजा करके अपनी बेटियों के साथ वृंदावन की तंग गलियों वाले बाजार में खरीदारी करने निकली थीं। उसी समय एक बंदर ने उनका पर्स छीन लिया और एक दुकान की छत पर जाकर बैठ गया। उसने पर्स में से गड्डियां निकालीं, उन्हें खोला और नोट उड़ाने शुरू कर दिए। नोट उड़ते देख वहां भीख मांगने वाले लोगो की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान कुछ युवाओं ने भी नोट को पाकर उन्हें पीड़ित परिवार को वापस दे दिए. हेमवती की एक बेटी जब कुछ नोट पकड़ने का प्रयास कर रही थी, तो उसकी पिछली जेब में रखा फोन भी किसी ने चुरा लिया। 

अब यह परिवार रविवार को मुंबई वापस जाने के लिए दिल्‍ली जाएगा फिर वहां से फ्लाइट पकड़कर वह घर वापस जाएंगे। इस घटना के बाद मंदिर के एक कर्मचारी का बेटा मालामाल हो गया है वह नोटों की इस बारिश में तीस हजार रुपए लूटकर अमीर हो गया। खबर के अनुसार कृष्ण की नगरी वृंदावन में उत्पादि बंदरो का आतंक छाया हुआ है वे आए दिन इस प्रकार की घटनाओ को अंजाम देते है. एक घटना में उन्होंने एक 75 वर्षीय महंत लाल बाबा को दौड़ा दिया था इस दौरान महंत छज्जे से गिर गए थे जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -