वॉल्वो जल्द ही निर्यात करेगी मेड इन चाइना इलेक्ट्रिक कार
वॉल्वो जल्द ही निर्यात करेगी मेड इन चाइना इलेक्ट्रिक कार
Share:

स्वीडन की कार निर्माता कंपनी वॉल्वो ने शंघाई में चल रहे ऑटो शो के दौरान इस बात की घोषणा की है, कि कंपनी साल 2019 तक मेड इन चाइना इलेक्ट्रिक कार को वर्ल्डवाइड में बेचेगी। बता दे कि शंघाई मोटर शो में कई बड़ी ऑटो कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को शो-केश किया। वॉल्वो के मुताबिक कंपनी की पहली प्योर इलेक्ट्रिक मॉडल CMA प्लेटफार्म पर बेहतर साबित होगी।

कंपनी ने इस कार के नाम, साइज़ और इससे संबंधित अन्य जानकारियां अभी नहीं दी हैं। लेकिन हां कहा जा सकता है कि यह ग्लोबल एक्सपोर्ट प्रोडक्ट होगा। चाइना में वॉल्वो की तीन फैक्ट्रीज हैं इसके अलावा वर्ष 2015 में यह पहली ऐसी कंपनी बनी जिसने मेड इन चाइना कार को यूनाइटेड स्टेट में एक्सपोर्ट किया था।

आपको बता दे कि चाइना के ग्राहकों ने इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने में अपनी रुचि दिखाई है। शंघाई में चल रहे ऑटो शो के दौरान एक से बढ़ कर एक शानदार गाड़ियां देखने को मिल रही हैं और पूरी दुनिया के लिए यह एक बड़ा प्लेटफार्म है। इसे देखकर आप ये कह सकते है कि इस बार ऑटो शो में इलेक्ट्रिक कार्स पर ज्यादा जोर दिया गया। इसके अलावा भारत में वर्ष 2018 में ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। इस शो के दौरान आप कई नए प्रोडक्ट्स देख सकते हैं। 

 

जानिए फोर्ड फीगो और एस्पायर के स्पोर्ट्स एडिशन की खूबियां

इस कार में चलते है मुकेश अंबानी, जानिए इसके सुरक्षा फीचर

अब IRDA ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस किया सस्ता,

होंडा सिटी की मांग में हुई बढ़ोत्तरी, जाने इसका कारण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -