चीनी बाजार में लांच होंगे फॉक्सवैगन के नए ऊर्जा मॉडल
चीनी बाजार में लांच होंगे फॉक्सवैगन के नए ऊर्जा मॉडल
Share:

नई दिल्ली : ऊर्जा वाहनों की होड़ लगातार बढ़ती जा रहे है अब फॉक्सवैगन अगले तीन चार वर्षों में चीन में अलग अलग 15 मॉडल बाजार में उतारेगी। कंपनी ने कहा है की इन वाहनों का निर्माण स्थानीय स्टार पर ही किया गया है। हालाँकि अभी कौन कौन से मॉडल उतरे जायेंगे इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है लेकिन सूत्रों द्वारा कहा जा रहा है की चीन में पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। चीन फॉक्सवैगन का दुनियाभर में सबसे बड़ा बाजार है।

वही जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ग्रुप चाइना और इसकी दो संयुक्त उपक्रम कंपनियों ने 2016 की पहली तीन तिमाहियों में चीन और हांगकांग में 28.5 लाख वाहन उतारे हैं। चीन का बाजार फॉक्सवैगन कंपनी के लिए हमेशा ही अच्छा रहा है इसलिए कंपनी भी अपने नए मॉडल की शुरुआत यही से कर रही है। भारत में इन मॉडल को कब लांच किया जायेगा इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गयी है लेकिन उम्मीद है की चीन के बाद भारतीय बाजार पर कंपनी की नज़र जरूर होगी। वही इनकी कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

 

मर्सडीज ने भारत में लांच की 2.25 करोड़ रुपये की कार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -