सलमान खान के कारण बर्बाद हुआ व‍िवेक ओबेरॉय का करियर, फिर इस एक्टर ने संवारा
सलमान खान के कारण बर्बाद हुआ व‍िवेक ओबेरॉय का करियर, फिर इस एक्टर ने संवारा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय एक बेहतरीन अभिनेता हैं। मगर एक वक़्त पर अपने करियर में उन्होंने बहुत बुरा समय देखा। उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। मुश्किल समय में विवेक ओबेरॉय टूट गए थे। वो तनाव में चले गए थे। ऐसे वक़्त में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने उनका साथ दिया था। अब विवेक ने अक्षय की दोस्ती को विशेष बताया है। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि उनके करियर की बैंड बजी हुई थी। तब अक्षय कुमार का उनके पास कॉल आया। उन्होंने अक्षय से बोला कि वो बहुत परेशान हैं। ये सुनकर अक्षय आधे घंटे में ही उनसे मिलने उनके घर पहुंच गए थे। विवेक ने बताया कि इंडस्ट्री ने उन्हें बॉयकॉट कर दिया था। तब अक्षय ने उनका दर्द सुना तथा उन्हें रास्ता दिखाया। 

अपने एक इंटरव्यू में विवेक ने कहा- अक्षय ने मुझसे पूछा था- बता क्या प्रॉब्लम चल रही है तेरी जिंदगी में। अक्षय ने मेरी परेशानी, मेरा दर्द बहुत शांति से सुना तथा कहा-मैं पॉजिटिव माइंड सेट के साथ तुम्हारी सहायता कर सकता हूं। कई सारे शोज चल रहे हैं। मैं शूटिंग में बहुत अधिक व्यस्त हूं। इसलिए मैं वो शोज नहीं कर सकता। अब से जो भी शोज मेरे पास आते हैं, मैं वो तुम्हें दे दूंगा, वो सब तुम कर लेना। विवेक ओबेरॉय ने कहा- आखिर ऐसा कौन करता है? उनके कारण मुझे स्टेज पर लौटने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रशंसकों ने मुझे चीयर करना शुरू किया। मेरे आसपास फिर से सकारात्मक ऊर्जा थी। मुझे इस बात का दुख था कि मैं हिट फिल्में कर रहा था। मुझे अवॉर्ड मिल रहे थे, मगर फिर सब बंद हो गया। मुझे क्यों इस प्रकार से बॉयकॉट किया गया?

आगे विवेक ने कहा- अक्षय ने मुझसे ये नहीं कहा कि मैं तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा, बल्कि उन्होंने मेरी सहायता की, जिसके कारण मुझे पैसा, प्यार मिला। अच्छा महसूस हुआ। विवेक ने अक्षय के अतिरिक्त ऋतिक रोशन को भी अपना दोस्त बताया, जिनके कारण उन्हें कृष 3 फिल्म मिली। विवेक ने शाहरुख खान की भी प्रशंसा की। बता दें कि विवेक ऑबेरॉय का करियर बर्बाद होने के पीछे सलमान खान को बताया जाता है। ऐश्वर्या राय को डेट करने के चलते विवेक ने सलमान पर गंभीर आरोप लगाए थे। विवेक ने ये भी कहा था कि सलमान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। सलमान से पंगा लेना विवेक पर इतना महंगा पड़ा कि इंडस्ट्री ने उन्हें बॉयकॉट कर दिया। विवेक ओबेरॉय का करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया था। हालांकि, अब वो आहिस्ता-आहिस्ता वापसी में लगे हुए हैं।

दुखद! नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, 72 साल की उम्र में ली अंतिम साँस

'मैं उसे जान से मारने ही जा रहा था', आखिर क्यों स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय पर भड़के रोनित रॉय?

नव्या नवेली ने बांधे आराध्या बच्चन के तारीफों के पूल, बोली- 'वो मुझसे ज्यादा समझदार है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -