नव्या नवेली ने बांधे आराध्या बच्चन के तारीफों के पूल, बोली- 'वो मुझसे ज्यादा समझदार है'
नव्या नवेली ने बांधे आराध्या बच्चन के तारीफों के पूल, बोली- 'वो मुझसे ज्यादा समझदार है'
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन परिवार की लाडली हैं। मगर क्या आप जानते हैं नव्या नवेली नंदा अपनी कजिन आराध्या को बेहद पसंद करती हैं। अपने एक इंटरव्यू के चलते हाल ही में नव्या ने अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या की जमकर प्रशंसा की है। स्टारकिड को इंटेलिजेंट बताया है। उनके अनुसार, 12 वर्षीय आराध्या इस उम्र में बहुत मैच्योर हैं। आराध्या को देने के लिए उनके पास कोई सलाह नहीं है क्योंकि वो समझदार हैं।

नव्या बोलती हैं- पता नहीं मैं उसे क्या सलाह दूं। मेरे ख्याल से जब मैं 12 साल की थी इस उम्र में वो मुझसे ज्यादा समझदार है। मुझसे ज्यादा वो चीजों के बारे में जानती है। इस जनरेशन को दुनिया, सोसायटी एवं बाकी चीजों के बारे में इतनी नॉलेज है, ये देखकर मुझे बेहद खुशी होती है। इसलिए पता नहीं मैं उसे क्या सलाह दूं। मैं आराध्या को एडमायर करती हूं। इस आयु में वो इतनी समझदार है। मुझे खुशी है बातें शेयर करने के लिए घर में मेरी छोटी बहन है।

आगे उन्होंने कहा- वो कॉन्फिडेंट है, प्रीटी है, उसे पता है कहां क्या चल रहा है। ये बहुत सी नायाब बात है। नव्या और आराध्या के बीच ऐसा खूबसूरत बॉन्ड देख प्रशंसक खुश हैं। बता दे कि इन दिनों नव्या अपने पॉडकास्ट ‘What The Hell Navya’ को लेकर लाइमलाइट में है। उनकी नानी जया और मां श्वेता संग चिटचैट पसंद की जा रही है।

नहीं रहे नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर कुमार साहनी, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

देश-विदेश की हस्तियों का जमावड़ा, अनंत अंबानी की शादी से पहले 3 दिन का शाही उत्सव

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल स्टार तक... अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट में शामिल होंगे कई दिग्गज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -