केरल में वेस्ट नाइल वायरस ने ली बच्चे की जान, अब पुरे राज्य में हाई अलर्ट
केरल में वेस्ट नाइल वायरस ने ली बच्चे की जान, अब पुरे राज्य में हाई अलर्ट
Share:

तिरुवंतपुरम ​: प्रदेश के कोजीकोड मेडिकल कॉलेज में सोमवार सुबह वेस्ट नाइल वायरस से पीड़ित 7 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है। लड़का राज्य के मलप्पुरम जिले का रहने वाला था। अस्पताल के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। वेस्ट नाइल वायरस एक ऐसी बीमारी है जो पक्षियों से लेकर इंसान तक को हो जाती है। इस बीमारी का वायरस क्यूलेक्स नाम के मच्छर के काटने से फैलता है। 

यमुना नदी में नहाने गए चारों युवकों की डूबने से मौत

पुरे राज्य में जारी हुआ अलर्ट 

जानकारी के मुताबिक इस बीमारी के लक्षण जुकाम, बुखार, बदन दर्द, थकान और मतली हैं। इससे मनुष्य के दिमाग पर भी असर पड़ता है। प्रशासन ने 7 साल के शान की मौत के बाद केरल के उत्तरी मालाबार क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीमारी का कोई अन्य मामला अभी सामने नहीं आया है। केरल की स्वास्थय मंत्री केके शैलजा का कहना है, "घबराने की कोई बात नहीं है। लड़के को 10 दिनों तक आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। हम विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रोटोकॉल के अनुसार हाई अलर्ट पर हैं।

दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव
 
आगे ऐसी है सरकार की तैयारी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने आगे कहा कि राज्य केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के लगातार संपर्क में है। एक अन्य स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो भी मृतक लड़के के साथ रहे, उसके माता-पिता, डॉक्टर आदि सभी को निगरानी में रखा गया है। राज्य के स्वास्थ्य निदेशक ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। सभी अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है। निजी अस्पतालों से आइसोलेशन वार्ड और सुरक्षा किट की व्यवस्था करने को कहा गया है।

धौलपुर : सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी तेज रफ़्तार कार

गोवा और देश ने आज एक सितारा खो दिया : सुमित्रा महाजन

परिकर की सादगी का हर कोई था कायल, पसंद नहीं थी लाल बत्ती की गाड़ियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -