पैदा होते ही स्टार बन गया विराट-अनुष्का का बेटा, 24 घंटे में बने हजारों Fake अकाउंट
पैदा होते ही स्टार बन गया विराट-अनुष्का का बेटा, 24 घंटे में बने हजारों Fake अकाउंट
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा की काफी महीनों से दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा हो रही थी। 20 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर दूसरी बार मां बनने की खुडशखबरी साझा की। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने अपने नन्हे राजकुमार का नाम अकाय रखा है। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने जैसे ही दूसरी बार माता-पिता बनने की घोषणा की, प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। 

सोशल मीडिया पर अकाय के नाम की गूंज है। विराट कोहली एवं अनुष्का का बेटा ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। इंटरनेट पर Meme की बाढ़ सी आ गई है। अनुष्का एवं विराट के लाडले का क्रेज लोगों के ऐसे सिर चढ़ कर बोल रहा है कि 24 घंटे के भीतर ही अकाय के नाम के हजारों फर्जी अकाउंट बन गये हैं। आप इंस्टाग्राम पर बस अकाय लिखिये तथा तमाम फर्जी अकाउंट आपकी नजरों के सामने होंगे।

प्रशंसकों ने पैदा होते ही अनुष्का एवं विराट के बेटे को स्टार बना दिया है। सोचिये जब अकाय अभी सिर्फ 6 दिन का तब लोग उसके लिए इतने क्रेजी हैं, जब वो बड़ा होगा, तो सबका क्या हाल होगा। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। अकाय के जन्म के 5 दिन पश्चात् उन्होंने दूसरी बार मां बनने की गुड न्यूज़ प्रशंसकों को दी। आम जनता हो या स्टार्स हर विराट-अनुष्का की खुशी में खुश नजर आ रहा है। 

'हिंदुओं को अपमानित करने का नहीं था इरादा', जिस एक्टर को कंगना रनौत ने बताया ‘कॉकरोच’ अब उसने मांगी माफ़ी

Ex बॉयफ्रेंड शाहिद को देख करीना कपूर ने कुछ यूँ किया रिएक्ट, वायरल हुआ VIDEO

सर्वाइकल कैंसर के बाद बिगड़ी इस अदाकारा की हालत, फैंस मांग रहे ठीक होने की दुआ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -