जन्मदिन विशेष : कोई नहीं हैं दूर-दूर तक, ये 12 धाकड़ रिकॉर्ड कोहली को बनाते हैं वाकई महान
जन्मदिन विशेष : कोई नहीं हैं दूर-दूर तक, ये 12 धाकड़ रिकॉर्ड कोहली को बनाते हैं वाकई महान
Share:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज पूरे 30 साल के हो चुके हैं. विराट ने आज क्रिकेट की दुनिया में जो कुछ भी महज इस छोटी सी उम्र में हासिल किया है वह काफी कम लोगों को ही नसीब होता है. आज हम आपको उनके द्वारा बनाए गए 12 ऐसे रिकार्ड्स की जानकारी दे रहे हैं जो उन्हें वाकई महान बनाते हैं. आइए जानते हैं उन रिकार्ड्स के बारे में...

कोहली के 12 विराट रिकॉर्ड...

1. कप्तान कोहली विदेश जमीं पर दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान हैं. 

2. विराट ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में लगातार सबसे ज्यादा 9 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया (2015-2017). वहीं इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग की उन्होंने बराबरी कर ली हैं. 

3. विराट न केवल भारत बल्कि विश्व के पहले ऐसे कप्तान भी बने जिन्होंने टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी पहली तीनों पारियों में शतक जड़ा हो. 

4. वे दो या उससे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले भारत के पहले कप्तान हैं. 
 
5. वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले कप्तान. 

6. लगातार चार टेस्ट क्रिकेट सीरीज में दोहरे शतक जड़ने वाले विश्व के पहले कप्तान बने.

7.उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी हैं वे विश्व के ऐसे कप्तान भी बने जिसने एक ही मैच में शतक भी जड़ा और 0 पर भी आउट हुए.

8. आज तक यह कारनामा किसी ने नहीं किया. विराट पहले कप्तान बने जिन्होंने एक साल में 10 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने का कमाल किया.

9. कप्तान के रूप में उन्होंने सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़े हैं (12 शतक). 

10. कोहली वनडे में भी कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान हैं (अब तक 13). 

11. किसे एक कैलेण्डर वर्ष में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम ही हैं. एक साल में सर्वाधिक शतक (2017 में 11 शतक). 

12. भारत के महान बल्लेबाज कोहली तीन वनडे में लगातार 3 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने हैं. यह रिकॉर्ड उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के साथ समाप्त हुई वनडे सीरीज में बनाया हैं. 

30वें जन्मदिन पर कोच राजकुमार ने बताया, अभी तो हुआ आधा सफर, इस उम्र तक खेलते रहेंगे विराट

जन्मदिन विशेष विराट : सबसे बड़ा सवाल 30 की उम्र तक सचिन महान या विराट, चौंका देंगे आंकड़े ?

विराट के जन्मदिन पर कटरीना की भूल, ऐसे बना मज़ाक

पतिदेव के साथ इतनी रोमांटिक फोटो शेयर कर अनुष्का ने किया बर्थडे विश

'रन मशीन' विराट कोहली को पछाड़कर आगे निकला ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, बनाया विश्व रिकॉर्ड

जन्मदिन विशेष : पढ़ाई के मामले में कोहली नहीं है विराट, मिले थे 100 में से 3 नंबर मात्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -