मैदान पर फ्लॉप, लेकिन सोशल मीडिया पर 'सुपरहिट' हैं कोहली, एक पोस्ट से कमाते हैं इतने करोड़
मैदान पर फ्लॉप, लेकिन सोशल मीडिया पर 'सुपरहिट' हैं कोहली, एक पोस्ट से कमाते हैं इतने करोड़
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक़्त अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। विश्व क्रिकेट में रन मशीन के नाम से मशूहर कोहली आज एक अर्धशतक के लिए भी संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं। प्रदर्शन ना कर पाने के चलते मैदान पर जरूर उनके आलोचक बढ़े हैं, लेकिन मैदान के बाहर सोशल मीडिया पर अब भी विराट का जलवा बरकरार है। कोहली इंस्टाग्राम पर एक स्पोंसर पोस्ट के लगभग 8.70 करोड़ रुपए ले रहे हैं और वह एक पोस्ट से सबसे अधिक कमाई करने वाले एशियन सेलिब्रिटी बन गए हैं।

दरअसल, हाल ही में hopperhq ने वर्ष 2022 की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कोहली को चार पायदान का लाभ हुआ है। गत वर्ष कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के 5 करोड़ रुपए ले थे और वह 18वें स्थान पर थे, लेकिन वर्ष 2022 में वह चार पायदान की छलांग लगाकर 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, वर्ल्ड स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी की लिस्ट में कोहली का नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद आता है। रोनाल्डो एक पोस्ट के 19.17 करोड़ चार्ज करते हैं, वहीं मेस्सी के एक पोस्ट के लिए उन्हें 14.21 करोड़ रुपए मिलते हैं। hopperhq द्वारा जारी की गई सूची में भारतीयों की बात करें तो विराट कोहली के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम आता हैं। ये देसी गर्ल एक इंस्टाग्राम पोस्ट के 3.38 करोड़ रुपए लेती है और वह इस सूची में 27वें स्थान पर हैं।

बता दें कि कोहली के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की तादाद 20 करोड़ से भी ज्यादा है। वह इस सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाले विश्व के नंबर 1 क्रिकेटर हैं। यदि इंस्टाग्राम पर सर्वाधिक फॉलोअर्स वाले प्लेयर्स की करें, तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो 46.9 करोड़ के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं लियोनेल मेस्सी 35.1 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 

एशिया कप से पहले कोहली का फॉर्म में लौटना जरूरी, BCCI कर सकती है बड़ा फैसला

इस खिलाड़ी ने जीता तीसरा विश्व ट्रिपल जंप खिताब

Nina Venkatesh ने 50 मीटर बटरफ्लाई में बना दिया नया रिकॉर्ड

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -