5 फीट लंबी शिकारी छिपकली को गले लगाते नजर आई महिला, वीडियो वायरल
5 फीट लंबी शिकारी छिपकली को गले लगाते नजर आई महिला, वीडियो वायरल
Share:

इस दुनिया में कई लोग हैं जो जानवरों से बेपनाह प्यार करते हैं। अब आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलवाने जा रहे हैं और हमे यकीन से उससे मिलकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल यह वीडियो द रेपिटाइल जू का है जहाँ से 5 फीट लंबी शिकारी छिपकली का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है महिला की मॉनिटर लिजर्ड से गजब की दोस्ती है और ये मॉनिटर लिजर्ड उससे ऐसे चिपकी रहती है, जैसे महिला उसकी मां हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Reptile Zoo (@thereptilezoo)

आप देख सकते हैं इस वीडियो में दोनों का बॉन्ड कितना मजबूत है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर द रेपिटाइल जू द्वारा अपलोड किया गया है और इसके कैप्शन में लिखा गया है, ‘हमें इस टेडी बियर (मॉनिटर लिजर्ड) से बेहद प्यार है।’ आप देख सकते हैं यह वाकई में चौंका देने वाला वीडियो है। इस वीडियो में चीड़ियाघर में काम करने वाली महिला ने बड़े प्यार से किसी बच्चे की तरह छिपकली को गोद में उठा रखा है।

वहीं छिपकली भी किसी पालतू जानवर के जैसे ही महिला को चेहरे को चाट रही है और मजे से उसकी गोद में है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में जो दृश्य है वह हैरान कर देने वाला है। वीडियो में ट्रेंड प्रोफेशनल महिला कहती नजर आ रही है। ‘ये (मॉनिटर लिजर्ड) हमारी स्वीटहार्ट है, ये हमें कभी परेशान नहीं करती।’

वहीँ जब उसका ये वीडियो लोगों ने देखा तो उनके पसीने छूट रहे हैं और उनका कहना है कि ये छिपकली एक सेकंड में तुम्हारी गर्दन पर हमला कर मांस उखाड़ सकती है। वहीँ बहुत से लोगों को महिला और छिपकली के बीच का प्यार देख भी खुशी हो रही है। जी दरअसल एक यूजर ने कमेंट में लिखा है 'ये छिपकली कितना फ्लर्ट करती है।' इसी तरह और भी यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बच्चा नहीं हुआ तो देवर के साथ सोने को किया मजबूर, महिला के प्राइवेट पार्ट में मारे चाक़ू

'मैंने माइकल जैकसन के भूत से शादी की है', महिला ने किया चौकाने वाला दावा

IMD की मौसम संबंधी गलत जानकारियों से भड़का किसान, दी अदालत में जाने की चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -