पपराजियों पर भड़के रणबीर कपूर, कहा- 'गलत कर रहे हो'
पपराजियों पर भड़के रणबीर कपूर, कहा- 'गलत कर रहे हो'
Share:

बॉलिवुड में अपनी एक्टिंग और अपनी स्टाइलिश इमेज के चलते लाखों दिलों को जीतने वाले रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नयी फिल्म को लेकर चर्चा में है। वैसे बीते कल यानी शुक्रवार को उनके पिता ऋषि कपूर की पहली डेथ ऐनिवर्सरी थी। इस दौरान वह अपनी मां नीतू कपूर के घर पहुंचे थे। उसी समय उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड और अदाकरा आलिया भट्ट भी थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दोनों एक ही कार से साथ में आया था। इस दौरान आलिया भट्ट तो कार से उतरकर सीधे घर के अंदर चली गईं लेकिन रणबीर कपूर सोशल डिस्टेसिंग को लेकर पपराजियों से नाराज हो गए। हाल ही में सेलब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर पपराजियों के ज्यादा पास आने पर कहते हैं, ‘गलत कर रहे हो तुम लोग।’ वहीँ रणबीर कपूर के इतना कहने पर पपराजी माफी मांग लेते हैं और अभिनेता घर के अंदर चले जाते हैं। आप सभी को बता दें कि नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर के लिए ऑनलाइन पूजा का आयोजन किया था।

जी दरअसल ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन ने एक न्यूज पोर्टल को बताया था, ‘नीतू कपूर और रणबीर कपूर एक ऑनलाइन हवन पूजा का आयोजन कर रहे हैं। हम लोग जूम के जरिए इसमें शामिल होंगे।’ आप सभी जानते हे होंगे कि साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चला था जिसके बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे। वहां उन्होंने लगभग 1 साल इलाज करवाया और साल 2019 में भारत लौटे। उसके बाद उनको साल 2020 में 29 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अगले ही दिन यानी 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया।

भारत के लिए निक-प्रियंका ने जमा किये 2।94 करोड़ रुपये, कैटरीना ने की तारीफ

NGO को दिया जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स, खास है वजह

यूपी में बढ़ रहा जुर्म का सिलसिला, ज्वेलरी शॉप में लूट के दौरान बदमाशों ने की गोलीबारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -