नाच रहे थे दूल्हा-दुल्हन तभी तूफान से उड़ा पंडाल
नाच रहे थे दूल्हा-दुल्हन तभी तूफान से उड़ा पंडाल
Share:

आजकल कई चौकाने वाली खबरें सामने आती रहती है। अब हाल ही में जो खबर आई है वह उधमसिंहनगर के शांतिपुरी की है। यहाँ दो भाइयों की शादी की पार्टी अचानक आए आंधी तूफान की भेंट ऐसी चढ़ी कि कई लोग घायल हो गए। जी हाँ, इस दौरान पार्टी का आनंद ले रहे मेहमान चंद पलों में ही जान बचाकर भागते नज़र आए और बुरी तरह अफरा तफरी मच गई। यहाँ आंधी के चलते धराशायी हुए टेंट के पंडाल की चपेट में आकर घायलों को अस्पताल में ए​डमिट कराना पड़ा। आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है बल्कि ऐसी ही एक घटना रामनगर में भी हुई और पंडाल टूटने से करीब दो दर्जन लोग दब गए और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

अब हम पहले शांतिपुरी के हादसे की बात करें तो अचानक अंधड़ से पंडाल टूटा तो पांच लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाना पड़ा। जी हाँ और इनमें से एक महिला की गर्दन में गंभीर चोटें आना बताया जा रहा है। जी दरअसल 12 मई की रात घटी इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। कहा जा रहा है इस दौरान दूल्हा और दुल्हन डीजे के फ्लोर पर डांस कर रहे थे, तभी तूफान ने कैसे पार्टी में अफरातफरी मचा दी।

जी हाँ और यह हादसा तब हुआ जब दूल्हा दुल्हन के डांस के दौरान उनके वीडियो शूट किए जा रहे थे। इसी बीच पूरा पंडाल धराशायी होने से चीख पुकार मच गई। वहीं देखते ही देखते लोग इधर उधर भागे तो एक किशोर का पैर टूट गया जबकि एक महिला की गर्दन में गंभीर चोटें आईं। करीब 2 महिलाएं और 3 पुरुष घायल हुए।

एक-दूजे से प्यार कर बैठीं दो बहने, घर से भागकर मंदिर में रचाई शादी

घर के कामों में हाथ नहीं बंटाता था पति, चिढ़ी पत्नी ने मारा और बॉडी काटकर।।।

सटीक निशाने के साथ गोबर के उपलों को दीवार पर फेंकती महिला का वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -