मुरैना नगर निगम को नहीं पता मुख्यमंत्री का नाम! आमंत्रण कार्ड में दो लोगों को बताया CM
मुरैना नगर निगम को नहीं पता मुख्यमंत्री का नाम! आमंत्रण कार्ड में दो लोगों को बताया CM
Share:

मुरैना: मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही दिन पर दिन बढ़ती चली जा रही है। इस बात का अंदाजा इसी से लग सकता है कि मुरैना नगर निगम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम के लिए जो आमंत्रण कार्ड छपवाए थे, उस कार्ड में प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह को सीएम बताया गया। जी दरअसल कार्ड पर दो-दो लोगों के नाम और तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री लिख दिया गया है। अब कार्ड की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।

जी दरअसल कमिश्नर ने नए कार्ड छपवाकर बाँट दिए हैं और अब यही कार्ड तेजी से वायरल हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में बीते शुक्रवार को पंडित दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के द्वितीय चरण के तहत रसोइयों का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। बीते दिनों ही CM शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर के 100 रसोई केंद्रों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसी लिस्ट में मुरैना जिले के रसोई केंद्र भी शामिल थे।

इस कार्यक्रम के लिए मुरैना नगर निगम ने आमंत्रण कार्ड छपवाए, जिसमें शिवराज सिंह चौहान के साथ नगरीय निकाय मंत्री भूपेंद्र सिंह के नाम के आगे भी मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश लिख दिया गया। इसे देखने के बाद अब लोग हैरान हो रहे हैं। जैसे ही आमंत्रण कार्ड शहर में बंटे वैसे ही लोगों ने खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी। वहीं जब इस बारे में नगर निगम कमिश्नर को पता चला तो उन्होंने तुरंत नए कार्ड छपवाकर शहर में बंटवाए।

लगातार तीसरी बार देशभर में बढ़ा कोरोना का आंकड़ा, जानिए अब तक क्या रहे हाल

RRR के बाद इस फिल्म में नजर आऐंगे जूनियर एनटीआर, साथ होगी ये अभिनेत्री

दो बच्चों का वीडियो शेयर कर बोले दलेर मेहँदी- 'इन उस्तादों से मिलना चाहता हूं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -