कावेरी जल विवाद को लेकर हिंसा, एक की मौत
कावेरी जल विवाद को लेकर हिंसा, एक की मौत
Share:

बेंगलुरू ​: कर्नाटक और तमिलनाडु में हिंसक माहौल हो गया है। हालात को नियंत्रित करने के लिए कर्नाटक के 16 थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। तो दूसरी ओर बेंगलुरू के हगनाहल्ली क्षेत्र में पुलिस फायरिंग से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी हरकत में आ गए। घटना के बाद राजनाथ सिंह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्र‍ियों से सोमवार को बात की।

दरअसल ये हालात कावेरी नदी के जल विवाद को लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले के बाद बने हैं। इस निर्णय का दोनों राज्यों कर्नाटक व तमिलनाडु में विरोध हो रहा है। कर्नाटक में हालात तनावपूर्ण हो गए जबकि तमिलनाडु में भी कई जगह हालात काबू से बाहर हो गए। कर्नाटक में प्रदर्शनकारियों ने बसों, ट्रकों और होटलों में तोड फोड़ की। ऐसे में तनाव अधिक गहरा गया।

हालात ये रहे कि प्रशासन ने कर्नाटक में धारा 144 लागू कर दी है, हालांकि, ईद-उल-जुहा के मद्देनजर मस्जिदों और ईदगाहों में धारा 144 लागू नहीं है। तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्थिति को लेकर आपात बैठक आयोजित की है। सिद्धारमैया के मैसूर स्थित घर पर भी पथराव किया गया है। बेंगलुरू के केपीएन बस डिपो में 35 से भी अधिक बसों को आग के हवाले कर दिया गया। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में लगा है।

कश्मीर में थमी फायरिंग, मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर

कश्मीर में ईद पर पहली बार लगा कर्फ्यू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -