अमेरिका में हुई हिंसा, गोलीबारी से मची अफरा - तफरी
अमेरिका में हुई हिंसा, गोलीबारी से मची अफरा - तफरी
Share:

वाशिंगटन। अमेरिका में हिंसा का एक मामला सामने आया है। यहां के टेक्सास में गोलीबारी में लगभग 27 लोग मारे गए और 20 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार दिया गया है। उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। अमेरिकी मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण टेक्सास के बैप्टिस्ट चर्च में हुई गोलीबारी में एक हमलावर को मार दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सैन एंटोनिया से लगभग 48 किलोमीटर दक्षिण पूर्व क्षेत्र में सदरलैंड स्प्रिंग्स के चर्च में बड़े पैमाने पर, पुलिस बल तैनात किया गया है।

अब इस हमले को लेकर जांच की जा रही है। जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार, शूटर दोपहर से कुछ पूर्व चर्च में दाखिल हुआ और, अचानक फायरिंग कर दी। ऐसे में गोलीबारी प्रारंभ हो गई। चर्च में होने वाली प्रार्थना के दौरान यह घटना होने से मरने वालों की तादाद अधिक रही।

गोलीबारी होने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोग खुद को बचने के लिए यहां - वहां भागने लगे। बीते एक माह में अमेरिका में गोलीबारी का तीसरा घटनाक्रम हुआ है। इसके पूर्व लाॅस वेगास व मैनहटट्न में जमकर गोलीबारी की गई थी। यह एक आतंकी हमला था। इस हमले में पैदल चलने वालों को भारी, वाहन से कुचल दिया गया था। इस वारदात के बाद, अमेरिका में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

अमेरिकी सुपरसोनिक विमानों, ने भरी कोरिया में उड़ान

अल्लाह हो अकबर के नारे लगा रहा था आतंकी

ट्रंप के चुनाव प्रमुख पर लगा मनीलाॅन्ड्रींग का आरोप

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -