विदेशी अकाउंटस में जमा हुआ माल्या का धन
विदेशी अकाउंटस में जमा हुआ माल्या का धन
Share:

लंदन। उद्योगपति विजय माल्या को पकड़े जाने के तुरंत बाद जमानत मिल गई है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि विजय माल्या ने भारतीय बैंक्स से कर्ज पर लिया रूपया विदेशी खातों में स्थानांतरित किया, इसे प्रबंधित किया गया। यह बात सीरियस फ्राॅड आॅफिस ने कही है। उसने अपनी जाॅंच में इस बात का खुलासा किया है। एजेंसी ने बताया कि विजय माल्या ने कर्ज पर लिया गया रूपया किस तरह से विदेशी खातों में स्थानांतरित कर दिया और इसे प्रबंधित करने का खेल किया गया।

यह एजेंसी ब्रिटेन की है। हालांकि भारत माल्या को भारत लाने का प्रयास कर रहा है लेकिन विजय माल्या ने भारत आने से इन्कार कर दिया है। विजय माल्या को दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है और दोनों ही बार उन्हें छोड़ दिया गया है। मंगलवार को भी कुछ वैसे ही हालात बने और उन्हें छोड़ दिया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि भारत के एक्सिस बैंक खाते से लंदन के किंगफिशर अकाउंट में 241 करोड़ रूपए का अंतरण हुआ था।

ब्रिटिश एजेंसी ने जानकारी देते हुए कहा कि विजय माल्या ने लंदन के अकाउंट में करीब 6 मिलियन अमेरिकी डाॅलर किंगफिशर एयरलाइंस के अकाउंट में स्थानांतरित किए। विजय माल्या ने उक्त राशि का उपयोग लंदन के लेडी वाॅक में मकान खरीदने हेतु किया।

विजय माल्या ने लंदन के अकाउंट से यह राशि स्विज़रलैंड के अकाउंट में स्थानांतरित कर दी। उल्लेखनीय है कि विजय माल्या पर भारत में बैंक्स के करीब 9 हजार करोड़ रूपए का लोन न चुकाने और विदेश चले जाने का आरोप है।

लंदन में विजय माल्या गिरफ्तार, चंद मिनटों में मिली बेल

लंदन में विजय माल्या गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -