मंत्री विजय शाह के डांस वाला वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
मंत्री विजय शाह के डांस वाला वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश कैबिनेट में मंत्री विजय शाह को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर जारी हुए एक वीडियो में उन्हें एक नर्तकी के साथ नाचते हुए और, अपना मनोरंजन करते हुए दिखाया गया था। यह वीडियो उत्तर प्रदेश क्षेत्र का था। जब यह वीडियो जारी हुआ था तो, सोशल मीडिया में इसकी चर्चा हुई। हालांकि अब कुछ स्थानों से वीडियो को हटा लिया गया है मगर, इसे लेकर चर्चा चल रही है।

वीडियो देखने पर साफ नज़र आता है कि, जो व्यक्ति वीडियो में कुर्ता व पायजामा पहनकर और कोटी धारणकर अपना मनोरंजन कर रहा  है, वह मंत्री विजय शाह नहीं है लेकिन, इसके बाद भी वीडियो तैयार करने वाले ने इसे वायरल कर दिया और, इसमें विजय शाह के होने की जानकारी दी। मगर उसकी जानकारी सही नहीं थी। उल्लेखनीय है कि, सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो वायरल करने और पोल डांस को लेकर लोगों के बीच चर्चा चलाने का एक ट्रेंड चला हुआ है।

इस मामले में कुछ लोगों का कहना है कि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले वीडियोज़ में दिखाए जाने वाले व्यक्तियों की पहचान तक ठीक तरह से नहीं कर पाते हैं। दिल्ली की विधायक अलका लांबा ने इस वीडियो को लेकर रिट्वीट कर दिया था। कांग्रेस ने भी इसे ट्वीट कर राजनीति भुनाने का प्रयास किया था, मगर वीडियो को लेकर जब सही जानकारी सामने आई तो नेता मायूस हो उठे।

कुवारी बेटी ने रखा करवाचौथ एक व्रत, पूरे परिवार ने की आत्महत्या

क्या होता अगर चिंता एक इंसान होती और हमे इस तरह परेशान करती

ऐसी ही लडकियां पाई जाती है जब वो पीरियड्स से गुजरती है

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -