VIDEO! धुआंधार रही अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की पहली रात, रिहाना की परफॉरमेंस ने स्टेज पर लगाई आग
VIDEO! धुआंधार रही अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की पहली रात, रिहाना की परफॉरमेंस ने स्टेज पर लगाई आग
Share:

अनंत अंबानी एवं राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की पहली रात जबरदस्त रही। इस शाम को और रंगीन हॉलीवुड की पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस से बनाया। रिहाना ने जामनगर में शुक्रवार की शाम कॉन्सर्ट किया। यहां बॉलीवुड, स्पोर्ट्स के स्टार्स एवं कई बड़े बिजनेसमैन उपस्थित थे। सभी के लिए रिहाना ने शानदार शो प्रेजेंट किया। वो नंगे पैर डांस करती नजर आई।

वही ये पहली बार था जब रिहाना ने भारत में परफॉरमेंस दी। रिहाना के इस इवेंट से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें उन्हें गाना गाते हुए, शानदार डांस मूव्स करते देखा जा सकता है। रिहाना ने अनंत एवं राधिका की जोड़ी को उनकी होने वाली शादी के लिए बधाई भी दी। इतना ही नहीं, रिहाना ने अंबानी परिवार के साथ भी स्टेज पर डांस किया। रिहाना के साथ स्टेज पर नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, श्लोका मेहता, आकाश अंबानी एवं अनंत अंबानी दिखाई दिए। सिंगर के चेहरे पर भी खुशी देखने लायक थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by UrbanAsian (@urbanasian)

p style="text-align: justify;">वही होने वाले दूल्हे अनंत अंबानी के साथ रिहाना को डांस करते भी देखा गया। इतना ही नहीं, अंबानी परिवार के बाकी लोगों ने भी रिहाना के साथ कदम से कदम मिलाए। अंबानी परिवार ने रिहाना के परफॉरमेंस के पश्चात् उन्हें सम्मानित भी किया। उनकी यादगार परफॉरमेंस का लुत्फ सेलिब्रेशन में पहुंचे सभी स्टार्स ने उठाया। प्रशंसक भी रिहाना के वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं। रिहाना, शनिवार प्रातः जामनगर से अमेरिका रवाना हो गईं। जाते-जाते उन्होंने कहा कि वो वो भारत से प्यार करती हैं तथा वो भारत वापस आना चाहती हैं। ये उनका बेस्ट शो था।

 

'मुझे उसमें अपने पिता धीरूभाई नजर आते हैं...', बेटे अनंत अंबानी को लेकर मुकेश अंबानी ने की भावुक बातें

'आखिर क्यों जामनगर में हो रही है बेटे अनंत की शादी?', नीता अंबानी ने खुद बताई वजह

दीपिका के ये हेयर स्टाइल ऑफिस से पार्टी तक परफेक्ट रहेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -