VIDEO! अचानक टेक ऑफ करती फ्लाइट में चिल्लाने लगा यात्री और फिर जो हुआ...
VIDEO! अचानक टेक ऑफ करती फ्लाइट में चिल्लाने लगा यात्री और फिर जो हुआ...
Share:

हाल में क्रोशिया के कदर से लंदन जा रही रायनएयर की फ्लाइट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये फ्लाइट जब टेकऑफ से पहले रनवे पर थी तभी कथित रूप से अपने बगले वाले यात्री से परेशान एक व्यक्ति अपनी सीट से चिल्लाता हुआ उठा तथा तेजी से आगे बढ़कर बोला- ओपन द डोर (दरवाजा खोलो) मुझे उतरना है। वह इस तरह आपे से बाहर था कि उसे रोकना मुश्किल था। इतने में 2-3 आदमी अपनी सीट से उठे तथा उन्होंने उसे रोका। 

वही किसी अन्य यात्री ने घटना का वीडियो बना लिया तथा वायरल कर दिया। वहीं एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्पात करते यात्री को फ्लाइट से उतारकर ले जाया जा रहा है। वह गिरफ्तारी की विरोध करता है। बाद में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब वह एक अफसर पर हमला करने के संदेह में गिरफ्त में है। विमान में ज्यादातर यात्री हिडआउट नाम के म्यूजिक कॉन्सर्ट से लौट रहे थे।

वीडियो पर लोग कई सारे कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- आज के समय में लोगों में इतना गुस्सा भरा हुआ है कि उसपर उनका नियंत्रण नहीं है। किसी अन्य ने लिखा- लोग जीवन में इतने दुखी और फ्रस्टेटेड हैं कि उनका फ्रस्टेशन इस प्रकार निकलता दिखता है। पिछले दिनों दक्षिण कोरिया में ऐसा मामला सामने आया था। यहां एक यात्री ने उड़ते हुए विमान का दरवाजा अचानक खोल दिया था तथा बाकी यात्रियों की जान खतरे में डाल दी थी। इससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। यहां Asiana Airlines-A321 विमान का एक दरवाजा डेगू एयरपोर्ट पर लैंड करने से कुछ देर पहले हवा में खुल गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि विमान को सुरक्षित उतर लिया गया। 

VIDEO! चलती ट्रेन से शख्स ने की ऐसी हरकत, लोग कर रहे सख्त कार्यवाही की मांग

आखिर क्यों लड़कों को पसंद नहीं आते लड़कियों के ये फैशन

सगाई वाले दिन खुला दुल्हन का ऐसा राज, जानकर उड़े दूल्हे के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -