VIDEO! ‘कहो अशोक गहलोत जिंदाबाद, राहुल-सोनिया गाँधी मुर्दाबाद’, CM की उपस्थिति में कांग्रेस नेता ने मंच से लगवाए नारे
VIDEO! ‘कहो अशोक गहलोत जिंदाबाद, राहुल-सोनिया गाँधी मुर्दाबाद’, CM की उपस्थिति में कांग्रेस नेता ने मंच से लगवाए नारे
Share:

जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार एवं राजस्थान की दूदू विधानसभा से उम्मीदवार बाबूलाल नागर ने मंच से राहुल गाँधी सोनिया गाँधी मुर्दाबाद के नारे लगवाए हैं। यह पूरी घटना सीएम अशोक गहलोत की उपस्थिति में हुआ। प्राप्त खबर के मुताबिक, राजस्थान के अजमेर जिले की दूदू विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार बाबूलाल नागर के नामांकन से पहले आयोजित रैली के चलते कांग्रेस समर्थक नारेबाजी करने लगे। यह नारेबाजी राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के भाषण के दौरा हुई।

बाबूलाल नागर ने समर्थकों को चुप करवाते हुए कहा, "आप सब लोग सुनें, बोलना है कांग्रेस पार्टी तथा अशोक गहलोत जिंदाबाद, राहुल सोनिया गाँधी मुर्दाबाद।” इस के चलते मंच पर उनके पीछे ही सीएम अशोक गहलोत उपस्थिति थे। बाबूलाल नागर 4 बार के MLA हैं तथा अशोक गहलोत के नजदीकी हैं। वह राजस्थान सरकार में मंत्री भी रहे हैं तथा वर्तमान में अशोक गहलोत के सलाहकार हैं। उन्हें कांग्रेस ने इस बार भी दूदू से उम्मीदवार बनाया है। बाबूलाल नागर का यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल है। राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेताओं के समक्ष बाबूलाल नागर का यह बयान अब कांग्रेस की दरारों को सामने ला रहा है। दरअसल, अशोक गहलोत एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। यह झगड़ा पिछले साल से चला आ रहा है जब कांग्रेस में नए अध्यक्ष को चुना जाना था।

इस के चलते अनुमान लगाए गए थे कि अशोक गहलोत को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा एवं सचिन पायलट सीएम बनेंगे। हालाँकि, अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने दिल्ली पहुंचे प्रभारी अजय माकन एवं मल्लिकार्जुन खडगे की बैठक में नहीं पहुंचे थे। कहा गया था कि यह सब अशोक गहलोत के इशारे पर हुआ था। अशोक गहलोत के इस कदम को पार्टी हाईकमान सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी की नाफरमानी के तौर पर देखा गया था। तत्पश्चात, मल्लिकार्जुन खडगे कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष बन गए। तब से ही राजथान कांग्रेस में अशोक समर्थक विधायकों तथा हाईकमान के बीच तकरार चल रही है। बाबूलाल नागर का यह सार्वजनिक बयान इसी कड़ी में आया है।

केजरीवाल के साथ भी कांग्रेस, केजरीवाल के खिलाफ भी कांग्रेस ! क्या INDIA गठबंधन की 'मजबूरी' में हो रहा ये सब ?

पानी को तरसते राजस्थान में 1000 करोड़ का 'जल जीवन' घोटाला ! 25 ठिकानों पर ED की रेड, कांग्रेसी मंत्री भी घिरे

'जैसे भारत ने श्रीलंका को हराया, वैसे ही हमारा PDA भाजपा को हराएगा..', अखिलेश यादव पर भी चढ़ा 'वर्ल्ड कप' का खुमार, किया बड़ा दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -