टीजर के साथ सामने आई 'सैम बहादुर' फिल्म की रिलीज डेट
टीजर के साथ सामने आई 'सैम बहादुर' फिल्म की रिलीज डेट
Share:

विक्की कौशल जल्द कई धमाकेदार फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। हालाँकि सबसे अधिक वह किसी फिल्म को लेकर सुर्ख़ियों में हैं तो वह है उनकी अपमकिंग फिल्म सैम बहादुर। उन्होंने हाल ही में इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। जी हाँ और इसी के साथ ही उन्होंने फिल्म की एक झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। आप देख सकते हैं इस अनाउंसमेंट टीजर में विक्की को भारतीय सेना की यूनीफॉर्म में देखा जा सकता है। जी हाँ लेकिन कैमरे की तरफ केवल और केवल उनकी पीठ दिख रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

वहीं इस टीजर में वह आगे बढ़ते जा रहे हैं। आप देख सकते हैं इस दौरान उनके दोनों तरफ सेना के जवान खड़े हैं। इसके बैकग्राउंड में देशभक्ति से भरपूर म्यूजिक बज रहा है। आपको बता दें कि यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जी दरअसल रिलीज डेट अनाउंसमेंट टीजर को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वैसे इस फिल्म के अलावा विक्की कौशल गोविंदा मेरा नाम फिल्म में दिखाई देंगे। आपको बता दें कि बीते दिनों विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें वो लड़कियों के पीछे डांस करते दिख रहे थे। इस फोटो में विक्की ने अपने माथे पर रुमाल बांध रखा था और वो डांस स्टेप करते हुए काफी क्यूट लग रहे थे। वहीं उनके आगे दो लड़कियां खड़ी नजर आ रही थीं। उसे लोगों ने बहुत पसंद भी किया था।

'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं स्वरा भास्कर, राहुल गांधी से की बातें

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़के अर्जुन कपूर, कहा- 'सबसे घटिया लेवल है'

कभी गाकर 100 रुपए कमाते थे उदित नारायण, रात में 5 स्टार होटल्स में गाते थे गाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -