वेंकैया ने कहा भारत जैसे देश में 78 मंत्रियों की संख्या अधिक नहीं
वेंकैया ने कहा भारत जैसे देश में 78 मंत्रियों की संख्या अधिक नहीं
Share:

नई दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने यहाँ केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार के बारे में बोलते हुआ कहा की भारत जैसे विशाल एवं विविधतापूर्ण देश के लिए 78 मंत्री अधिक नहीं है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल पर लोगों और यहां तक कि कुछ विपक्षी नेताओं से भी अनुकूल प्रतिक्रियाएं आयी हैं।

उन्होंने कहा कुछ ऐसे लोग भी हैं जो किसी भी चीज पर सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं अपना सकते।हमें विरासत में ढेरों समस्याएं मिली हैं और एक विशाल प्रयास की जरूरत है। साथ ही  कहा, ‘संविधान प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल के लिए लोकसभा की सदस्य संख्या के 15 फीसदी की इजाजत देता है। हम उसके अंदर ही हैं और यह एक बड़ा देश है

नायडू ने कहा, हमारे इतने बड़े देश, हल किये जाने वाले मुद्दों, राज्यों के साथ तालमेल और त्रिस्तरीय संस्थान के लिए मैं समझता हूं कि 78 मंत्री निश्चित ही ज्यादा नहीं हैं, स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय से कपड़ा मंत्रालय में भेजे जाने पर नायडू ने संवाददाताओं से इसमें ज्यादा मतलब नहीं निकालने का आह्वान किया और कहा कि विभागों में फेरबदल प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार होता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -