पति की दीर्घ आयु करता वट सावित्री पूर्णिमा व्रत
पति की दीर्घ आयु करता वट सावित्री पूर्णिमा व्रत
Share:

हिन्दू धर्म में कुछ वृक्षों का काफी महत्व होता है, उन्हीं में से एक होता है वट का वृक्ष जिसे महिलाएं पूजती हैं. वट यानी बरगद का पेड़ जिसकी पूजा कर महिलाएं अपनी मनोकामना पूरी करती हैं. तो आपको बता दें हिन्दू पंचांग के अनुसार आज वट सावित्री पूर्णिमा है जिसका महत्व महिलाओं के जीवन में काफी होता है. कहा जाता है वट सावित्री व्रत और वट वृक्ष की पूजा करने से महिला का सुहाग अमर रहता है. इसीलिए महिलाएं इस व्रत को करती हैं. ये व्रत सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा से जुड़ा है. इसी को करके सावित्री अपने पति के प्राण यमराज से वापस ले आई थी जिसे हर महिला अपनाती है. तो आज आपको भी बता देते हैं कैसे करना चाहिए वट सावित्री का व्रत जिससे आपको पूर्ण लाभ मिले.

आपको बाता दें, यह इकलौता ऐसा वृक्ष है जिसमे ब्रह्मा, विष्णु और महेश का रूप है इसलिए इसकी पूजा करने से तीनो देव प्रसन्न होते हैं. हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को वट पूर्णिमा व्रत होता है. इसकी पूजा करने के लिए आप सबसे पहले स्नान करके साफ़ वस्त्र धारण करें और उसके बाद इस व्रत की शुरुआत करें. आइये जानते हैं कैसे करें इसकी पूजा-

* इसे महिलाएं 3 दिन तक करती हैं और पूर्णिमा के दिन शाम को अपना व्रत खोलती हैं.

* इस पूर्णिमा पर महिलाएं वट वृक्ष की खास पूजा करती हैं. वृक्ष के नीचे सफाई कर वहां पर सावित्री और सत्यवान की मूर्ति स्थापित करती हैं.

* इन्हें पूजने के लिए लाल वस्त्र चढ़ाएं, एक बांस की टोकरी में 7 तरह के अनाज रखें. दूसरी टोकरी में धूप, दीप कुमकुम, अक्षत, मोली आदि रखें.

* पूजा करने के बाद सावित्री की कथा सुनें. प्रार्थना करते हुए वृक्ष के 7 परिक्रमा करें और इस दुआरण आप पेड़ पर सूत का धागा भी लपेटें.

* इसके बाद आप किसी ज़रूरतमंद को दान करें मनोकामना पूरी होगी.

नारियल ख़राब निकले तो ये होते हैं संकेत..

इसलिए लगाई जाती है मंदिर में परिक्रमा

आखिर क्यों शेषनाग पर लेटे रहते हैं भगवान विष्णु?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -