50 हज़ार वोटों से विजयी हुईं वसुंधरा राजे, राजस्थान में फिर सरकार बनाने को अग्रसर भाजपा
50 हज़ार वोटों से विजयी हुईं वसुंधरा राजे, राजस्थान में फिर सरकार बनाने को अग्रसर भाजपा
Share:

जयपुर: 3 अन्य राज्यों के साथ राजस्थान के भी चुनावी नतीजे आज सामने आ रहे हैं। सूबे की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक सीट झालरापाटन भी है। इस सीट से भाजपा की कद्दावर नेता और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मैदान में थीं। इस सीट से वसुंधरा राजे ने एक बार फिर 50 हज़ार से अधिक वोटों से प्रचंड जीत दर्ज कर ली है। 

बता दें कि वसुंधरा राजे 2003 से निरंतर झालरापाटन से विधायक चुनी जा रहीं हैं। वह पांचवीं दफा इस सीट से मैदान में उतरी थीं। कांग्रेस ने उनके सामने रामलाल चौहान को खड़ा किया था, लेकिन चौहान, महारानी को हराने में कामयाब नहीं हो सके। एक बार फिर झालरापाटन सीट पर वसुंधरा राजे का जलवा देखने को मिला। पूर्व सीएम ने इस सीट से 138831 वोट हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल चौहान को 85638 वोट मिले और इस तरह वसुंधरा राजे 53193  वोटों से विजयी हुईं। 

बता दें कि, राज्य में भी भाजपा की ही सरकार बनती दिखाई दे रही है। राज्य में 199 सीटों पर हुए मतदान में भाजपा 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं कांग्रेस 70 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है। बता दें कि, राज्य में बहुमत का आंकड़ा 101 है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि, वसुंधरा राजे एक बार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन हो सकती हैं।  

'हम चुपचाप अपना काम कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस तो वहां कल लड्डू खरीदे जा रही थी...', MP में भाजपा की जीत पर क्या बोले सिंधिया

'सनातन का श्राप ले डूबा..'! कांग्रेस नेताओं ने खुलेआम स्वीकारा- हिन्दू धर्म के अपमान और जातिवादी कार्ड के कारण हारी पार्टी

गुजरात में बेमौसम बारिश से सड़कें जलमग्न, निचले इलाकों में घुसा पानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -