'हम चुपचाप अपना काम कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस तो वहां कल लड्डू खरीदे जा रही थी...', MP में भाजपा की जीत पर क्या बोले सिंधिया
'हम चुपचाप अपना काम कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस तो वहां कल लड्डू खरीदे जा रही थी...', MP में भाजपा की जीत पर क्या बोले सिंधिया
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। ताजा रुझानों में भाजपा 162 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि कांग्रेस 66 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई है। ऐसे में मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। साथ में दिग्विजय सिंह का जिक्र भी किया है।     

सिंधिया ने कहा कि हम चुपचाप अपना काम कर रहे थे क्योंकि हमें भरोसा था कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। वहीं जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो वहां कल लड्डू खरीदे जा रहे थे तथा बधाई के पोस्टर भी लग गए थे। दरअसल मध्य प्रदेश में शनिवार को कांग्रेस परिणामों से पहले ही जीत का जश्न मनाती दिखाई दे रही थी, और तो और कमलनाथ के पोस्टर भी लगाए गए थे। सिंधिया ने इसी को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। रविवार को रुझानों में स्थिति स्पष्ट होने के बाद सिंधिया सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंचे थे। इसी के चलते उन्होंने मीडिया से चर्चा में ये बयान दिया। 

इसके अतिरिक्त दिग्विजय सिंह के बयान का जिक्र करते हुए सिंधिया ने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह की हर बददुआ का स्वागत करता हूं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। दिग्विजय सिंह ने भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए जीत का दावा ठोकते हुए सिंधिया पर हमला बोला था तथा कहा था कि कांग्रेस अपनी जीत के लिए पूरी तरह तैयार और आश्वस्त है क्योंकि पार्टी में कोई गद्दार नहीं बचा है। उन्होंने कहा था हम पूरी तरह से तैयार हैं। अब हमारे पास कोई सिंधिया नहीं बचा है, इसलिए कोई गद्दार नहीं है।

कन्हैयलाल का क़त्ल, सांप्रदायिक दंगे, हिन्दू त्योहारों पर प्रतिबंध ! क्या राजस्थान में कांग्रेस के पिछड़ने की वजह 'तुष्टिकरण' ?

देहरादून: 1879 में बने काबुल हाउस को प्रशासन ने किया जमींदोज़, 40 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद मिली सफलता

क्या दतिया से चुनाव हार जाएंगे लगातार 3 बार के विधायक नरोत्तम मिश्रा ? लगातार चल रहे पीछे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -