Vastu Tips: घर की छत पर भूल से भी ना रखें ये सामान
Vastu Tips: घर की छत पर भूल से भी ना रखें ये सामान
Share:

वास्तु के अनुसार घर की छत पर कई अनुपयोगी सामान रखने से नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं।इन सामानों के होने से घर में रहने वाले सदस्यों के स्वास्थ्य पर ही बुरा असर पड़ता है, और तो और धन की देवी मां लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं। जी दरअसल इन अनुपयोगी सामान से हमेशा धन की हानि होती रहती है। वहीं ज्योतिष को माने तो घर की छत को भी साफ सुथरा रखना चाहिए। केवल यही नहीं बल्कि कुछ चीजों का रखा जाना बेहद अशुभ माना जाता है। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर की छत पर कौन सी चीजें नहीं रखनी हैं। 


घर की छत पर ना रखें ये सामान 
1. मटके, टूटे गमले - कहा जाता है कि घर की छत पर लोग अक्सर मटके, टूटे-फूटे गमले रख देते हैं जो अशुभ माने जाते हैं।
2. कबाड़ - आपको बता दें कि घर की छत पर किसी भी प्रकार का कबाड़ नहीं रखना चाहिए।
3. पत्ते - घर के आसपास पेड़ हैं तो उस पर पत्ते एकत्रित ना होने दें, बल्कि उन्हें साफ करते रहे।
4. बांस - घर की छत पर बांस रखना भी सबसे अशुभ है।
5. झाड़ू  - घर की छत पर झाड़ू भी नहीं रखनी चाहिए, यह अशुभ होता है।
6. रस्सी - घर की छत पर कपड़े सुखाने की रस्सी बांध दें, लेकिन किसी भी प्रकार की रस्सी या उसके बंच नहीं रखना चाहिए।
7. जंग लगा हुआ सामान - जंग लगा हुआ लोहे का कोई सामान घर की छत पर नहीं रखना चाहिए।
8. लकड़ी का सामान - छत पर किसी भी प्रकार का बेकार लकड़ी का सामान नहीं रखना चाहिए।
9. रद्दी - घर की छत पर अखबार या कॉपी किताब की रद्दी नहीं रखना चाहिए।

कब है पोंगल और कैसे मनाया जाता है यह त्यौहार?

लेवांडोव्स्की के 20वें लीग गोल के बाद भी हारी टीम

फैन ने बोल दिया आर माधवन को पापा, जानिए क्या थी अभिनेता की प्रतिक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -