सलमान खान के इस करीबी के साथ चल रहा सोनाक्षी सिन्हा का अफेयर, वरुण ने किया कन्फर्म
सलमान खान के इस करीबी के साथ चल रहा सोनाक्षी सिन्हा का अफेयर, वरुण ने किया कन्फर्म
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से चर्चाओं में बनी हैं। उनका नाम 'नोटबुक' फेम एक्टर जहीर इकबाल से जुड़ा है और दोनों को लेकर हर दिन नयी-नयी खबरें आती रहती हैं। काफी समय से चर्चा थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अब हाल ही में दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर उनके कॉमन एक्टर वरुण शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दोनों को 'ब्लॉकबस्टर जोड़ी' बुलाया है।

जी हाँ और इस तरह से उन्होंने सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है। जी दरअसल, गुरुवार रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल मुंबई स्थित एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर करते हुए स्पॉट किए गए। यहाँ दोनों की रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए थे। वहीँ इस मौके पर दोनों के साथ 'फुकरे' फेम एक्टर वरुण शर्मा भी नजर आए। जी हाँ और रेस्टोरेंस से लौटने के बाद वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनाक्षी और जहीर की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, 'ओए-होए, इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी।।।'

आप सभी को बता दें कि हाल ही में सोनाक्षी के बर्थडे पर जहीर ने उनका एक क्यूट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। जी हाँ और हम आपको यह भी जानकारी दे दें कि जहीर और सोनाक्षी अक्सर साथ नजर आते हैं। दोनों काफी लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते हैं। वहीँ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, और उसके बाद से दोनों डेटिंग कर रहे हैं। अब दोनों की शादी की भी खबरें तेज हैं।

'खराब शरीर के चलते कभी नहीं पहनी थी बिकिनी', अब अर्जुन की बहन ने दिखाया ग्लैमरस फिगर

ऑल ब्लैक लुक में रणबीर-आलिया को देख तारीफ करते रह जाएंगे आप

अमेरिका ने डेविस कप के क्वार्टर फाइनल में बनाया अपना स्थान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -