वरूण गांधी ने ली सूखा प्रभावितों की सुध
वरूण गांधी ने ली सूखा प्रभावितों की सुध
Share:

इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद वरूण गांधी ने सूखे के दौरान यमुनापार के क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोरांव, शिवराजपुर और रामनगर क्षेत्र में लोगों से चर्चा की। उन्होंने सूखे की मार झेल रहे किसानों से भी चर्चा भी की। उन्होंने किसानों को आर्थिक सहायता करने के लिए चेक भी प्रदान किए। यही नहीं सांसद वरूण गांधी ने कहा कि वर्तमान में किसान बदहाल हैं। 

समूचे प्रदेश में करीब 3000 किसानों द्वारा आत्महत्या के कदम उठाए गए हैं। कई लोग तो सूखे से बेहद परेशान हैं। हालात ये है कि किसान बमुश्किल कर्ज ले पा रहा है। उन्होंने किसानों की मदद की अपील भी की।

दरअसल वरूण गांधी सुल्तानपुर से सांसद हैं। देश के कई हिस्सों के साथ उत्तरप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी सूखे के हालात हैं। जिसके कारण वरूण गांधी इन क्षेत्रों में दौरा करने पहुंचे थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -