वरूण गांधी ने किया रक्षा सौदे में जानकारी से इन्कार
वरूण गांधी ने किया रक्षा सौदे में जानकारी से इन्कार
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरूण गांधी ने यह साफ किया कि उनके पास किसी भी रक्षा सौदे को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। सांसद वरूण गांधी ने डीलर एलन के आरोपों को नकार दिया और कहा कि अमेरिकी व्हिसल ब्लोअर से वे नहीं मिले। वे उन्हें नहीं जानते हैं। सासंद वरूण गांधी ने पत्र में उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2009 में रक्षा सलाहकार समिति की बैठक में भी उन्होंने भागीदारी नहीं की थी।

सांसद वरूण गांधी ने अपने उपर लगाए गए विभिन्न आरोपों को नकार दिया। संसदीय समितियों में खुफिया जानकारियां नहीं दी गईं थीं। गौरतलब है कि अमेरिकी व्हिसल ब्लोअर एडमंड एलन ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर सांसद वरूण गांधी पर आम्र्स डीलर अभिषेक वर्मा को लेकर भी आरोप लगाए।

आम्र्स डील आरोपों के लगने के बाद वरूण गांधी भारतीय जनता पार्टी में अकेले पड़ गए हैं। दरअसल इस मामले में उन्हें पार्टी से समर्थन नहीं मिल रहा है। सीबीआई द्वारा इस मामले में जांच की जाएगी। अभिषेक वर्मा ने वरूण गांधी को आम्र्स डीलर्स से मिलवाया। ट्रैप के माध्यम से संवेदनशील जानकारी लीक हो गई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -