14 फरवरी को है वैलेंटाइन डे, यहाँ जानिए वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट
14 फरवरी को है वैलेंटाइन डे, यहाँ जानिए वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट
Share:

प्यार का महीना शुरू हो चुका है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं फरवरी के महीने की जिसे दो दिलों के मिलने का महीना कहा जाता है। इस महीने में दो दिल मिलते हैं और प्यार भरी शुरुआत होती है। वैसे इसी महीने में मनाये जाते हैं प्यारभरे दिन। जी हम बात कर रहे हैं वैलेंटाइन डे के बारे में जो हर साल फरवरी के महीने में मनाया जाता है। इस साल भी इस दिन का प्रेमियों को बेताबी से इंतज़ार है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं वैलेंटाइन डे से पहले आने वाले सभी 7 दिनों की डेटशीट, जिसे जानना सभी के लिए जरुरी है।

* पहला दिन - रोज डे 
7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। रोज डे के दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका को गुलाब का फूल गिफ्ट करता है। 

* दूसरा दिन- प्रपोज डे

8 फरवरी को मनाया जाता है प्रपोज डे। यह दिन अपने प्यार को कबूल करने का दिन माना जाता है। इस दिन या तो किसी को प्रपोज कीजिये या किसी का प्रपोजल मान लीजिये।

* तीसरा दिन - चॉकलेट डे

चॉकलेट डे 9 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन अपने पार्टनर को कुछ मीठा खिलाना चाहिए। आप चाहे तो उसे स्वादिष्ट होममेड चॉकलेट्स भी दे सकते हैं।

* चौथा दिन - टेडी डे

वैलेटाइन वीक में 10 फरवरी को मनाया जाता है टेडी डे। इस दिन आप अपने प्रेमी-प्रेमिका को टेडी दे सकते हैं।

* पांचवां दिन - प्रॉमिस डे

11 फरवरी को मनाया जाता है प्रॉमिस डे। इस दिन एक दूजे से वादे किये जाते हैं। हमेशा स्थिर रहने से लेकर एक साथ रहने तक का वादा आप कर सकते हैं।

* छठा दिन- हग डे

12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। इस दिन अपने प्यार को गले लगाकर उसके प्यार को महसूस किया जाता है और उसे अपने प्यार को महसूस करवाया जाता है। कहते हैं गले लगाने से सभी समस्याएं कुछ मिनटों के लिए दूर हो जाती हैं।

* सातवां दिन - किस डे

13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है।

* वैलेंटाइन डे

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहिए और उसके साथ कोई ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।

इस गुलाब के जरिए आपका प्यार आ जाएगा आपके और भी करीब

ROSE DAY: दुनिया का सबसे महंगा गुलाब है जूलियट रोज

इस रोज डे पर इन गुलाबों के साथ करें अपने प्यार का इज़हार

ROSE DAY: अपनी फीलिंग्स बयां करने के लिए चुने सही गुलाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -