इस वजह से 14 फरवरी को मनाते हैं वैलेंटाइन डे
इस वजह से 14 फरवरी को मनाते हैं वैलेंटाइन डे
Share:

फरवरी का महीना प्यार का महीना कहा जाता है। इस महीने में प्रेमियों के बीच खूब प्यार देखा जाता है। ऐसे में इस महीने में वैलेंटाइन डे भी आता है और इस दिन को सभी प्रेमी मिलकर एक दूजे को गिफ्ट्स देखकर मनाते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर क्यों प्यार के इस त्योहार को लोगों ने दिया वैलेंटाइन डे का नाम।

संत के नाम से जुड़ा है वैलेंटाइन डे का इतिहास- कहा जाता है 'ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन' किताब में लिखा हुआ है यह खास दिन रोम के एक संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। कहते हैं कि संत वैलेंटाइन दुनियाभर में प्यार का संदेश बांटते थे। संत वैलेंटाइन की यह बात उस समय रोम के सम्राट रहे क्लाउडियस को बिल्कुल पसंद नहीं थी। जी दरअसल क्लाउडियस को लगता था कि रोम के लोग अपने परिवार और पत्नी के साथ मजबूत लगाव होने की वजह से सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं। क्लाउडियस अपने किसी भी सैनिक को शादी नहीं करने देता था। सम्राट क्लाउडियस की इस सोच का संत वैलेंटाइन ने विरोध करते हुए एक जोड़े की शादी करवा दी। उनके ऐसा करने पर राजा क्लाउडियस ने 14 फरवरी को संत वैलेंटाइन को सूली पर चढ़ा दिया था।

क्यों वैलेंटाइन डे पर फूल देते हैं​- आप सभी को बता दें कि संत वैलेंटाइन जब जेल में थे तो लोग उन्हें प्यार से फूल और तरह-तरह के उपहार भेंट में दिया करते थे। कहा जाता है संत वैलेंटाइन ने मरने से पहले राजा के मुख्य जेलर को एक चिट्ठी लिखी और मरने के बाद अपनी आंखें उसकी अंधी बेटी को देने की बात कही। वहीं संत वैलेंटाइन की मौत के बाद उन्हें याद करते हुए हर साल उनकी याद में यह प्यार का दिन मनाया जाने लगा।

अरमान जैन की शादी के रिसेप्शन में बहुत खूबसूरत नजर आईं नीता अंबानी, बहु को दे दी मात

इस्तांबुल में लैंडिग के दौरान अनियंत्रित हुआ विमान, तीन टुकड़ों में विभाजित

जिओ ने ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया 4G कनेक्टिंग डिवाइस, व्हीकल ड्राइवर के लिए है ये ख़ास फीचर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -