जेपी नड्डा आज करेंगे बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ
जेपी नड्डा आज करेंगे बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ
Share:

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के चुनाव को लेकर दो चरणों में आयोजित होने वाली विजय संकल्प यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तीर्थ नगरी हरिद्वार से गढ़वाल मंडल की यात्रा की शुरुआत करेंगे जबकि 19 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बागेश्वर से कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा का आगाज करेंगे। इस यात्रा के चलते बीजेपी डबल इंजन सरकार के कार्यों पर लोगों से आशीर्वाद मांगेगी। पूरे राज्य में संकल्प यात्रा 4500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

वही शुक्रवार को रिस्पना पुल स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 18 दिसंबर से 5 जनवरी 2022 तक पूरे राज्य में विजय संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के जरिए पार्टी केंद्र एवं राज्य में डबल इंजन की सरकार के जरिए किए गए विकास कार्यों को लेखा जोखा लेकर लोगों के बीच जाएगी। केंद्र सरकार ने जहां राज्य के लिए 1 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं स्वीकृत की है।

वहीं राज्य सरकार ने रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, रिवर्स पलायन, गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी, सैन्य धाम सहित कई काम किए हैं। पूरे राज्य में 4500 किलोमीटर की विजय संकल्प यात्रा निकलेगी। जिसमें गढ़वाल मंडल में 2660 तथा कुमाऊं मंडल में 1890 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। 2017 में लगी आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने समारोह निर्धारित किए हैं। इस के चलते लोगों को डबल इंजन सरकार की कामयाबियां बताएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकारों के कार्यकाल की असफलता को भी जनता की अदालत में उठाएंगे। कांग्रेस की करतूतों का भंडाफोड़ किया जाएगा। यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री व संगठन के सीनियर नेता भी सम्मिलित होंगे। 

'दुष्कर्म होने पर लेटने और मजे लेने' वाले बयान पर कांग्रेस विधायक ने मांगी माफ़ी

मेट्रोमैन श्रीधरन ने राजनीति से लिया संन्यास

'मैं एक तुच्छ कार्यकर्ता हूं! पार्टी मुझे निलंबित कर सकती है': रूपा गांगुली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -