आम आदमी पार्टी को लगा झटका! भाजपा में लौटे ये वरिष्ठ नेता
आम आदमी पार्टी को लगा झटका! भाजपा में लौटे ये वरिष्ठ नेता
Share:

देहरादून: बीते कुछ समय से देश के राज्यों में चुनावों के कारण सियासी हलचल काफी बढ़ गई है इस बीच आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में जोर का झटका लगा है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण भारतीय जनता पार्टी में लौट आए हैं। बता दे कि विनोद कपरवाण चमोली भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। अभी कुछ माह पहले ही कपरवाण ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। 

वही राज्य सभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष नरेश बंसल ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी का पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। आपको बता दें कि विनोद कपरवाण ने अपने मित्रों के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। उन्हें दिल्ली के डिप्टी सीएम तथा पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया ने सदस्यता ग्रहण करवाई थी। विनोद कपरवाण ने 30 वर्षो तक भारतीय जनता पार्टी में काम किया तथा उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का भी करीबी माना जाता है।

वह दूसरी तरफ भीमताल से निर्दलीय MLA राम सिंह कैड़ा भी आज भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गए। अगले वर्ष उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व तथा बीते एक माह में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने वाले वह प्रदेश के तीसरे विधायक हैं। पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महासचिव एवं उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम, पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी तथा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में कैड़ा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल हुए राम सिंह कैड़ा

उत्तराखंड चुनाव: युवा वोटर्स को साधने में जुटी AAP, केजरीवाल ने बनाया ये प्लान

'कभी PM बनने की कल्पना नहीं की थी..', सत्ता के 20 वर्ष होने पर बोले पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -