उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती
Share:

देहरादून: उत्तराखंड में बुधवार को विधान सभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया। हालांकि दून अस्पताल में हृदय विशेषज्ञ न होने की वजह से उन्हें मैक्स हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। दून हॉस्पिटल के डॉक्टर खत्री ने इस संबंध में जानकारी दी है। 

डॉ खत्री ने मीडिया को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि, 'चारधाम में हो रही मौतों को देखते हुए एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसके कारण दून मेडिकल कॉलेज में ह्रदय रोग विशेषज्ञ अमर उपाध्याय को भी चारधाम के लिए भेजा गया था। हालांकि दून हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट पिसी पंत और डॉक्टर अनुराग ने मंत्री चंदन रामदास को देखा और ECG में गड़बड़ी होने पर मैक्स रेफेर कर दिया।'

राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स हॉस्पिटल पहुंच मंत्री चंदन रामदास का हाल जाना। इसके बाद स्वास्थ मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत भी मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। वहीं मंत्री चंदन रामदास की सेहत बिगड़ने पर दून अस्पताल से मैक्स अस्पताल रेफ़र किए जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि, 'राज्य का स्वास्थ्य विभाग खुद ही बीमार है। कार्डियोलॉजिस्ट की कमी है, यह बेहद दयनीय स्थिति है।'

100 साल की होने वाली हैं PM मोदी की माँ, आज भी घर का सारा काम खुद करती हैं 'हीराबा'

'योगी सरकार के बुलडोज़र पर नहीं लगेगी रोक..', जानिए क्या बोली सुप्रीम कोर्ट

जानना चाहते हैं 'अग्निपथ योजना' से जुड़े सभी जवाब ? भारतीय वायुसेना ने जारी किया FAQ

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -