यूपी में चरम पर पोस्टर वार, प्रियंका बनी महिषासुर, भाजपा विधायक दुर्गा का अवतार
यूपी में चरम पर पोस्टर वार, प्रियंका बनी महिषासुर, भाजपा विधायक दुर्गा का अवतार
Share:

लखनऊ: त्तर प्रदेश में ऐसे पोस्टर दिखाई दे रहे हैं जिसमें कांग्रेस की महासचिव और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को महिषासुर के रूप में दर्शाया जा रहा है जबकि एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला नेता को देवी दुर्गा के रूप में दिखाया गया है, जो प्रियंका रुपी महिषासुर का मर्दन करती दिखाई दे रही है।

जो घरेलू जिम्मेदारियों को नहीं संभाल सकता वह देश भी नहीं संभाल सकता : गडकरी

वहीं इस पूरे मामले पर भाजपा महिला नेता ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्हें इन पोस्टर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं उन्होंने कहा है कि वे जल्द से जल्द इसका पता लगवाएंगी कि ये पोस्टर्स किसने लगवाए हैं। उल्लेखनीय है कि ये पोस्टर्स उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में देखने को मिल रहे हैं। इन पोस्टर्स में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को महिषासुर के रूप में दर्शाया गया है, जबकि देवी दुर्गा के रूप में दिखाई दे रही हैं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक प्रियंका सिंह रावत।

भाजपा के 'शत्रु' बोले कांग्रेस की जुबान, कहा किसान योजना अन्नदाताओं का अपमान

ऐसे में ये पोस्टर्स न केवल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी इन पर जमकर चर्चा चल रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस इससे खफा नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर प्रियंका सिंह रावत का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

खबरें और भी:-

बंगाल घमासान: रक्षा मंत्री बोलीं- CBI जाँच करे तो 'राजनितिक बदला', न करे तो 'तोते का पिंजरा'

बंगाल घमासान: ममता बोली - मरने के लिए तैयार, लेकिन झुकने के लिए नहीं

विमान के उड़ान भरने से पहले भारी पड़ा युवक को शराब का सेवन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -