साल भर से जिस 'सकीना' को ढूंढ रही थी यूपी पुलिस, वह इस्लाम त्यागकर बन चुकी है प्रिया, जानें मामला
साल भर से जिस 'सकीना' को ढूंढ रही थी यूपी पुलिस, वह इस्लाम त्यागकर बन चुकी है प्रिया, जानें मामला
Share:

लखनऊ: जिस मुस्लिम महिला को उत्तर प्रदेश पुलिस लगभग पिछले एक साल से तलाश कर रही थी, वह अब हिंदू बन चुकी है। इस्लाम त्यागने के बाद सकीना ने हिंदू धर्म अपना लिया है। उनका नया नाम प्रिया है। प्रिया ने पंकज नामक एक हिंदू युवक से शादी भी कर ली है। उसने पुलिस से कहा है कि वह पंकज के साथ रहकर खुश है और अब अपनी पुरानी जिंदगी तथा मजहब में वापस नहीं लौटना चाहती है।

मामला यूपी के महराजगंज का है। दरअसल, सकीना ने एक साल पहले शौहर अब्दुल की प्रताड़नाओं से तंग आकर घर छोड़ दिया था। अब प्रिया बन चुकी महराजगंज जिले के सोनौली की सकीना का कहना है कि वह अपनी नई जिंदगी और पहचान से काफी खुश है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला वर्ष 2021 का है। ससुराल से लापता हुई सकीना की पुलिस बीते एक साल से खोज कर रही थी। मिलने के बाद सकीना उर्फ प्रिया ने पुलिस को बताया 2020 में उसका निकाह उसके ही संबंधी अब्दुल के साथ हुआ था। निकाह के कुछ महीनों बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। अब्दुल उसे आए दिन मारता-पीटता था।

सकीना ने अब्दुल को कई बार समझाने की कोशिश की, किन्तु हालात नहीं बदले। सकीना ने अपने परिवार वालों से भी कई बार इस बात की शिकायत की। मगर, हर बार पीड़िता को समाज और इज्जत का हवाला देकर चुप करा दिया जाता था। आखिरकार, प्रताड़ना से तंग आकर सकीना ने जनवरी 2021 में अब्दुल का घर छोड़ दिया। सोनौली कोतवाली में 2 फरवरी 2021 को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद से पुलिस उसकी खोज कर रही थी।

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन में दिखेगी सूर्य मंदिर की झलक, रेल मंत्रालय ने जारी किया Video

किसी विवाहित महिला को जबरन प्रेग्नेंट करना 'बलात्कार' - सुप्रीम कोर्ट

कट्टरपंथी PFI के खिलाफ दर्ज हैं 1400 केस, लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों को देता था धन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -