यूपी उपचुनाव: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, सपा और भाजपा में मुख्य मुकाबला
यूपी उपचुनाव: आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, सपा और भाजपा में मुख्य मुकाबला
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इसमें मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और मुजफ्फरनगर की खतौली में विधानसभा लिए उपचुनाव हो रहा है। इन सभी सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। आज (शनिवार) इन तीनों सीटों पर चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे में समाजवादी पार्टी (सपा) और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत उपचुनाव में लगा दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है और आज की तारीख में मैनपुरी रामपुर और मुजफ्फरनगर के खतौली में सपा और भाजपा के दिग्गज नेता धुआंधार प्रचार में लगे हुए हैं। बता दें कि सपा के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। 

इसके लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा। शनिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस सीट को लेकर सपा और भाजपा दोनों ही पार्टीयों ने पूरी जान लगा दी है। क्योंकि इस सीट पर पूरे देश की नज़रें टिकी हुई है। वहीं, रामपुर और खतौली में भी भाजपा और सपा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। 

PAK-चीन और रूस में लोगों को धार्मिक आज़ादी नहीं, अमेरिका ने जारी की 12 देशों की सूची

'मोदी आधुनिक भस्मासुर हैं', कर्नाटक कांग्रेस नेता का विवादित बयान

आज जेल से रिहा होंगे सपा MLA नाहिद हसन, गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है केस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -