डॉक्टर है या दरिंदा ! एक-दो नहीं बल्कि 4 लड़कियों को बनाया शिकार, ऐसे खुली पोल
डॉक्टर है या दरिंदा ! एक-दो नहीं बल्कि 4 लड़कियों को बनाया शिकार, ऐसे खुली पोल
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जालौन से एक चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिले में पेशे से डॉक्टर एक शख्स ने अपनी हरकतों से सारी हदें लांघ दीं। जालौन के रेंडर थाने के निवासी राजवीर ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन विवाह कर लिए। इसके साथ ही उसका कथित रूप से चौथी महिला से भी नाज़ायज़ संबंध है। ऐसा आरोप मध्य प्रदेश में रहने वाली उसकी तीसरी बीवी ने लगाया है। डॉक्टर की पत्नियों की गुत्थी इतनी उलझ गई कि इसे सुलझाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए हैं। फिलहाल डॉक्टर, कानपुर देहात के पुखरायां के सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में तैनात है।

रिपोर्ट के अनुसार, ये पूरा मामला जालौन के रेंडर थाना क्षेत्र का है। मध्य प्रदेश की निवासी युवती का विवाह 5 फरवरी 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से जालौन के रहने वाले डॉक्टर राजवीर के साथ हुआ था। मगर, शादी के कुछ दिनों बाद से उसने सपना के साथ मारपीट करनी चालु कर दी। 8 माह गुजर जाने के बाद जब युवती के सब्र का बांध टूटा, तो उसने थाने में शिकायत देते हुए अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता के अनुसार, उसके ससुराल वालों ने उसे ताने देना शुरू कर दिए थे। विवाद अधिक बढ़ा, तब पता चला डॉक्टर पहले से ही विवाहित है और उसने अपनी पहली पत्नी को इंजेक्शन देकर मार दिया। यह बात उसने मारपीट के दौरान बताई। लेकिन, डॉक्टर का महिलाओं को अपने प्रेम जाल फंसाने का किस्सा यहीं समाप्त नहीं हुआ।

पीड़िता ने पुलिस की FIR की कॉपी पुलिस अधीक्षक (SP) को देते हुए बताया है कि डॉक्टर के ऊपर शाहजहांपुर में भी दुष्कर्म का एक केस दर्ज है। डॉक्टर ने मैरिज साइट से एक बैंक मैनेजर युवती को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। यही नहीं डॉक्टर ने उस युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उससे रुपये मांगे। वहीं, डॉक्टर की तीसरी पत्नी के अनुसार, डॉक्टर ने चौथी महिला से भी संबंध स्थापित किए। पीड़िता ने कहा कि डॉक्टर को कानून सजा दे। पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर के पिता ने उसकी मुंहबोली मामी का बलात्कार किया है।

वहीं, पूरे मामले में ASP असीम चौधरी ने जानकारी दी है कि यह रेंडर थाना क्षेत्र का मामला है। एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की मामी के साथ बलात्कार को लेकर भी शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराकर केस दर्ज किया जाएगा।

कॉमेडियन बनना चाहता था ये शख्स, अब पंखे से लटककर कर दे दी जान

किसी के साथ लिव इन तो किसी को दिया प्यार का झांसा... अबू बकर ने हिंदू युवती को तीन टुकड़ों में काटकर फेंका

रौनक बनकर 'महमूद खान' ने हिन्दू युवती को फंसाया, फिर शुरू हुआ धर्मान्तरण और शोषण का गन्दा खेल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -