ये तो फ़िल्मी सीन हो गया..! ससुराल वालों ने खुद ही प्रेमी को सौंप दी अपनी बहु
ये तो फ़िल्मी सीन हो गया..! ससुराल वालों ने खुद ही प्रेमी को सौंप दी अपनी बहु
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला का पति शराबी और जुंआरी निकला। इसी बीच एक युवक पर महिला का दिल आ गया और दोनों घर से भाग गए। लेकिन, पुलिस ने दोनों को आगरा से पकड़ लिया। महिला प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। घर वालों ने महिला को काफी समझाया, मगर वह टस से मस नहीं हुई। पंचायत में भी महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद करती रही। महिला की जिद के आगे किसी की एक न चली। इसके बाद ससुराल वालों ने खुद ही बहू को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

मामला सकरावा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। यहां रहने वाली एक महिला बुधवार को गांव के ही प्रेमी के साथ भाग गई थी, जिसको लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ था। बहुत कोशिशों के बाद दोनों को शुक्रवार को आगरा के पास से बरामद कर लिया गया था। गांव पहुंचने के बाद महिला प्रेमी के साथ ही रहने की जिद कर रही थी। बहुत समझाने के बाद भी महिला पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई।

रविवार को ससुराल वालों ने महिला को प्रेमी के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला का इल्जाम है कि उसका पति शराबी और जुआं खेलने का आदी है। विरोध करने पर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था। इसको लेकर एक बार वह एक्सप्रेस-वे पर जाकर जान देने की कोशिश भी कर चुकी थी। तब मौके पर पहुंचकर प्रेमी ने उसे साथ रखने का आश्वासन देकर बचा लिया था। महिला का कहना है कि उसका जीवन प्रेमी के साथ ही सुरक्षित है।

ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के बीच निकला पीएम मोदी का रोड शो, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक शुरू

ग्रेनाइट से बना विश्व का पहला हिंदू मंदिर, जानकर आपको भी होगी हैरानी

'हमारा पक्का मकान बनवा दिया..', सीएम योगी को धन्यवाद देने पहुंची महिला, खिंचवाई फोटो

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -