घर के बाहर से गायब हुई 5 वर्षीय बच्ची, पड़ोसी नईम के घर मिली लाश, डॉ नसीम पर भी गंभीर आरोप

घर के बाहर से गायब हुई 5 वर्षीय बच्ची, पड़ोसी नईम के घर मिली लाश, डॉ नसीम पर भी गंभीर आरोप
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 5 वर्षीय एक बच्ची अपने घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद वह पड़ोसी फईम के घर में मृत पाई गई। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। हालाँकि पुलिस ने अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है। 30 वर्षीय फईम नशेड़ी बताया जा रहा है। उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया गया है। घटना सोमवार (24 अप्रैल) की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से सामने आया है। बच्ची सुबह के लगभग 5 बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह गायब हो गई। 2-3 घंटे बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश करते हुए बच्ची के परिवार वाले अपने पड़ोसी फईम के घर पहुँचे। यहाँ उन्होंने फईम को नशे के कारण बेहोशी की हालत में पाया। साथ ही उसके पास बच्ची मृत अवस्था में पड़ी हुई दिखी। 

डिप्टी SP अनविता उपाध्याय के अनुसार, यह देखने के बाद पीड़िता के परिजनों ने फईम की पिटाई भी की। मामले की सूचना पाते ही पुलिस पहुँची और फईम को गिरफ्तार कर लिया और FIR दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तकनीकी सबूत जुटाने के साथ मामले में प्रभावी पैरवी की जाएगी। साथ ही आरोपित फईम को सख्त से सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। वायरल हो रहे एक वीडियो में मृतका के परिजनों ने बताया कि उन्हें फईम पर संदेह बच्ची की चप्पल उसके घर के आगे देख कर हुआ था।

बच्ची के परिजनों ने फईम पर पहले भी बलात्कार में शामिल रहने का इल्जाम लगाया है। यही नहीं, इस दौरान पीड़ित परिजन किसी डॉक्टर नसीम पर बच्ची की लाश देखने से रोकने का आरोप भी लगा रहे हैं। बच्ची के परिवार वालों का कहना है कि उन्हें कभी ऐसा सोचा भी नहीं था कि उसके पड़ोसी ऐसा करेंगे।

2008 से अब तक अनसुलझा हुआ है आरुषि हत्याकांड, आखिर क्यों...?

गुरुग्राम: वर्क फ्रॉम होम दिलवाने के नाम पर महिला से 11 लाख की ठगी

पति का दोस्त ही बना कातिल, महिला को बुरी तरह पीटा, फिर घर की छत से फेंका

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -