CM का आदेश किसी भी हाल में प्रदेश का माहौल खराब नही होना चाहिए
CM का आदेश किसी भी हाल में प्रदेश का माहौल खराब नही होना चाहिए
Share:

अयोध्या : अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए मंगाए गए पत्थरों को लेकर विवाद गहराने लगा है। उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस खेमे को सख्त हिदायत दी है कि वो सतर्क रहे और हालात पर निगरानी रखे। इसके लिए अखिलेश ने मंगलवार को फैजाबाद के डीएम और एसएसपी को लखनऊ बुलाया।

इसके अलावा मुख्य सचिव आलोक रंजन, गृह प्रमुख सचिव देबाशीष पंडा, चीजीपी जगमोहन यादव और एडीजी दलजीत सिंह को भी बुलाया गया था। सीएम ने कहा कि राज्य की सरकार हर धर्म व हर वर्ग के लोगो के कल्याण व सुरक्षा के प्रति सजग है। यदि कोई भी शरारती तत्व कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करता है और इससे प्रदेश का माहौल खराब होता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

अखिलेश ने कहा कि राज्य में किसी भी हाल में माहौल खराब नही होने दिया जाएगा। सीएम ने यह भी कहा कि अयोध्या में राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद परिसर में हर हाल में अदालत के आदेश का पालन किया जाएगा। अयोध्या का यह मामला उच्चतम न्यायलय में लंबित है। सीएम ने मामले के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए निर्देश दिया कि शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जाए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -